नई दिल्ली। शास्त्रों में पिता को देवता के समान और रक्षक माना जाता है। लेकिन जब वही पिता आदर्शों को चकनाचूर कर हैवानियत पर उतर आए, फिर बता ही क्या? स्कॉटलैंड में कुछ ऐसा ही मामला सामने आया है, जिसमें पिता ने अपनी बेटी के साथ बलात्कार जैसी घिनौनी हरकत को अंजाम दिया। घटना के बाद बेटी मानसिक रूप से ऐसे टूट गई की उसे आत्महत्या जैसे कदम उठाना पड़ा। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, 43 साल के जेम्स एल्डर ने अपनी 19 साल की बेटी जेमी-लेघ क्रेग के साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद जेमी-लेघ क्रेग सदमे में चली गई, और आखिरकार 3 महीने बाद उसने जिंदगी से हारकर आत्महत्या कर लिया।