8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नाटो का तालिबान को सख्त संदेश- काबुल में नहीं जीत सकते लड़ाई, हिंसा रोकने के लिए दिखाएं इच्छाशक्ति

नाटो महासचिव जेंस स्टोल्टेनबर्ग ने ब्रूसेल्स में दिया बयान अफगानिस्तान की जमीन पर लड़ाई नहीं जीत सकते तालिबान
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shweta Singh

•

Updated: 13 Feb 2020, 2:15 PM IST

NATO

ब्रसेल्स। नाटो (NATO) महासचिव जेंस स्टोल्टेनबर्ग ने तालिबान (Taliban) से अफगानिस्तान (Afghanistan) में हिंसा खत्म करने के लिए 'वास्तविक इच्छाशक्ति' दिखाने का आग्रह किया है। ब्रुसेल्स में बुधवार को एक बयान में उन्होंने कहा, 'तालिबान को यह संदेश पहुंचाना अत्यधिक महत्वपूर्ण है कि उन्हें हिंसा कम करने और विश्वसनीय शांति वार्ता के लिए वास्तविक इच्छाशक्ति का प्रदर्शन करना होगा।'

अफगानिस्तान में हिंसा समाप्त करने के लिए उठाएं कदम

स्टोलटेनबर्ग ने कहा कि नाटो हर उस कदम का स्वागत करेगा, जो अफगानिस्तान में हिंसा समाप्त करने में मददगार होगा। इससे एक दिन पहले अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी ने कहा था कि तालिबान ने देश में हिसा कम करने के लिए समझौते का प्रस्ताव दिया है, जोकि अमरीका से शांति वार्ता की दिशा में एक अच्छा कदम है।

अफगानिस्तान: सुरक्षाबलों के हाथ बड़ी सफलता, 24 घंटे में 60 आतंकवादी ढेर

अफगानिस्तान की जमीन पर लड़ाई नहीं जीत सकते तालिबान

स्टोल्टेनबर्ग ने कहा कि नाटो सलाह, सहयोग, वित्तपोषण और सुरक्षाबलों को प्रशिक्षण देने की भूमिका में अफगानिस्तान की समस्या सुलझाने में जुटा रहेगा। उन्होंने कहा, 'चूंकि जब हम अफगान बलों को प्रशिक्षित कर रहे हैं और समर्थन दे रहे हैं, तो हम अफगानिस्तान की ओर से तालिबान को यह स्पष्ट संदेश देने में मदद करते हैं कि वे कभी भी जमीन पर लड़ाई नहीं जीत सकते।'