मानसिक दबाव से निज़ात पाने के लिए वो अक्सर एनर्जी ड्रिंक पिया करते थे।
नई दिल्ली। हमारे बड़े बुज़ुर्ग हमेशा से हमें यहीं कहते आ रहे है कि अति सर्वत्र वर्जयेत। हद से ज्यादा कुछ भी अच्छा नहीं होता है। बात यदि खाने की हो तो ज्य़ादा खाना भी स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक होता है।
इससे मोटापे के साथ और भी कई तरह की बीमारियां होती है लेकिन फिर भी लोग अपनी रोजमर्रा के रुटीन में कुछ ऐसी चीजों को अपने डायट का हिस्सा बना लेते हैं, जिसका भुगतान उसे जिंदगीभर करना पड़ता है।
आज जो किस्सा हम आपको बताने जा रहे हैं वैसा शायद ही पहले किसी के साथ हुआ था। ब्रायना नाम की एक महिला ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है और ब्रायना के द्वारा शेयर किया गया ये पोस्ट काफी चर्चित हो गया है। ब्रायना ने कहा कि उनके पति ने जरूरत से ज्यादा एनर्जी ड्रिंक का सेवन किया और जिसके बाद से उनकी जिंदगी हमेशा के लिए बदल गई।
आखिर ऐसा भी क्या हुआ कि एक एनर्जी ड्रिंक के चलते किसी इंसान की जिंदगी ही बदल गई तो इसका जवाब देते हुए ब्रायना कहती है कि उनके पति जिनका नाम ऑस्टिन है, उन पर ऑफिस के काम का काफी दवाब था और इस मानसिक दबाव से निज़ात पाने के लिए वो अक्सर एनर्जी ड्रिंक पिया करते थे। इससे उसे उस दौरान तो आराम मिला लेकिन धीरे-धीरे उनकी तबीयत बिगड़ती चली गई और कुछ दिनों के बाद इतनी बिगड़ गई कि उन्हें ब्रेन हैमरेज हो गया। उनका ऑपरेशन किया गया।
ऑपरेशन के कई दिनों के बाद तक ऑस्टिन काफी दिनों तक कोमा में भी रहे। यहां तक तो फिर भी ठीक था लेकिन ऑपरेशन के बाद उनके पति का सिर ऊपर की तरफ से इस तरह से दब गया कि चेहरे का आकार ही बदल गया। सामने से ऑस्टिन का सिर बहुत ही अजीब तरीके से दबा हुआ है। अचानक ऑस्टिन को देखने पर कोई भी चौंक जाता है।