
Netherlands: Explosion near Corona Test Center in Amsterdam, no casualties
एम्सर्टडम। कोरोना जांच के लिए दुनिया भर में त्वरित गति से अभियान चलाया जा रहा है। हालांकि, कुछ लोग कोरोना टीका लगाने और जांच कराने को लेकर अभी भी सवाल खड़े कर रहे हैं। इस बीच बुधवार तड़के नीदरलैंड के एम्सटर्डम के उत्तर में एक छोटे शहर में कोरोना जांच केंद्र के पास जोरदार धमाका हुआ।
धमाका इतना जबरदस्त था कि कोरोना जांच केंद्र की पांच खिड़कियों के कांच चकनाचूर हो गए, हालांकि, इस धमाके में कोई हताहत नहीं हुआ। फिलहाल, पुलिस ने कहा कि इसकी जांच के लिए विशेषज्ञों को बुलाया गया है।
धमाके को लेकर उत्तरी हॉलैंड प्रांत की पुलिस ने एक ट्वीट करते हुए बताया कि बुधवार को स्थानीय समयानुसार सुबह सात बजे बोवेंकारस्पेल में कोरोना जांच केंद्र के समीप धमाका हुआ। पुलिस के मुताबिक, जांच केंद्र के बाहर धातु का एक सिलेंडर मिला है, जिसमें विस्फोट हुआ था। मौके पर पहुंची पुलिस इस धमाके के कारणों की जांच कर रही है।
जांच में जुटी पुलिस
बता दें कि मौके पर पहुंची पुलिस ने धमाके की जगह की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस विस्फोट के कारणों की जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार, धमाके की जगह एम्सटर्डम से करीब 60 किलोमीटर दूर है। पुलिस प्रवक्ता मेन्नो हार्टनबर्ग ने बताया कि फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि कहीं इस जांच केंद्र को जान-बूझकर निशाना तो नहीं बनाया गया था।
हार्टनबर्ग ने बताया कि शुरुआती जांच से ये स्पष्ट हो गया है कि विस्फोटक संयोग से वहां नहीं पहुंचा था। हालांकि, हमारे पास अभी इसकी कोई जानकारी नहीं है कि विस्फोटक को वहां कौन रक गया था और इसकी क्या मंसा थी। फिलहाल, इसकी जांच की जा रही है, जल्द ही इसके कारण का पता लगा लेंगे।
मालूम हो कि इससे पहले उत्तरी हॉलैंड प्रांत के उत्तरी क्षेत्र में हाल के सप्ताहों में कोरोना जांच केंद्रों को निशाना बनाया गया है। जनवरी मे दंगाइयों ने उर्क में एक कोरोना वायरस जांच केंद्र को फूंक दिया था।
Updated on:
03 Mar 2021 07:09 pm
Published on:
03 Mar 2021 06:57 pm
बड़ी खबरें
View Allविश्व की अन्य खबरें
विदेश
ट्रेंडिंग
