24 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भारत ही नहीं दुनिया में भी सबसे बड़ी चिंता बना हुआ है बिगड़ता लिंगानुपात

भारत ही नहीं दुनियाभर के कई देशों को सता रहा है बिगड़ते लिंगानुपात का डर। नियंत्रण के लिए चलाई जा रही ढेरों योजनाएं।

2 min read
Google source verification
population day

भारत ही नहीं दुनिया में भी सबसे बड़ी चिंता बना हुआ है बिगड़ता लिंगानुपात

नई दिल्ली। सिर्फ भारत नहीं दुनियाभर में कई ऐसे देश हैं जो लिंगानुपात की समस्या को लेकर परेशान हैं। कहीं महिलाएं पुरुषों के मुकाबले काफी कम हैं तो किसी देश में महिलाओं के मुकाबले में पुरुषों की तादाद लगातार घट रही है। यही वजह है कि अपने-अपने देशों में इस अनुपात को समान स्तर पर लाने के लिए हर सरकार जी तोड़ कोशिश कर रही है। भारत की तरह ही कई देशों में बेटी बचाओ संबंधित योजनाएं चलाई जा रही हैं, ताकि इस अनुपात को नियंत्रित किया जा सके।


देश में आ रही गिरावट
नीति आयोग की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक देश के 21 बड़े राज्यों में से 17 राज्यों में जन्म के समय लिंगानुपात में गिरावट दर्ज की गई है। गुजरात में प्रति हजार पुरुष पर 53 महिलाओं की गिरावट दर्ज की गई है। इस रिपोर्ट में भ्रूण का ***** परीक्षण कराने के बाद किए जाने वाले गर्भपात के मामलों में जांच की जरूरत पर जोर दिया गया है।


रिपोर्ट के मुताबिक, जन्म के समय लिंगानुपात मामले में 10 या उससे ज्यादा अंकों की गिरावट होने वाले राज्यों में से एक गुजरात में प्रति 1000 पुरुषों पर 907 महिलाओं का अनुपात अब गिरकर 854 हो गया है। यहां साल 2012-14 (आधार वर्ष) से 2013-15 (संदर्भ वर्ष) के बीच 53 अंकों की गिरावट दर्ज की गई है।

पहाड़ों पर बरस रही आसमानी आफत, उत्तराखंड में भूस्खलन के चलते बंद हुई 71 सड़कें

इन देशों में पुरुषों से ज्यादा महिलाएं
दुनिया की बता करें तो कुछ देश ऐसे भी हैं जहां पुरुषों के मुकाबले महिलाओं की संख्या काफी ज्यादा है। यूरोपिय देश एस्टोनिया उनमें से एक है। 17,662 वर्ग मील तक फैले उत्तरी यूरोप के शहर एस्‍टोनिया में महिलाओं की संख्या पुरूषों से कहीं ज्यादा है। एक हजार से ज्‍यादा झीलें और 7 हजार नदियों वाले इस शहर में महिलाओं की संख्‍या तो सबसे ज्‍यादा है ही साथ ही ये विश्‍व के कम से कम धार्मिक देशों में से भी है। बेहद खूबसूरत और शक्तिशाली देशों में से एक रूस में भी पुरूषों के मुकाबले महिलाओं की संख्या सबसे ज्यादा है। पुरूषों के मुकाबले यहां पर महिलाओं की अबादी 53.50 फीसदी तक है। इसके अलावा हांगकांग (53.10), अरूबा (52.50), पुर्तगाल, बेलारूस (53.50) फीसदी के साथ यहां भी महिलाएं - पुरुषों के मुकाबले ज्यादा हैं।

अगले 24 घंटे कई इलाकों पर हो सकते हैं भारी, मौसम विभाग ने चार राज्यों में जारी किया रेड अलर्ट
यहां घर रही महिलाओं की संख्या
दुनिया में पुरुषों और महिलाओं के बिगड़ते अनुपात पर अकसर चिंता जताई जाती है। संयुक्त राष्ट्र की जनसंख्या रिपोर्ट के मुताबिक महिलाओं की तादाद इन देशों में कम हो रही है।
कतर, 306.35 (पुरुष प्रति 100 महिलाएं), संयुक्त अरब अमीरात 272.2, ओमान 184.4, बहरीन 161.3, कुवैत 135.0, सऊदी अरब 130.9 फीसदी की दर से कम हो रही है महिलाओं की संख्या।