1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सुरक्षित नहीं व्हाट्सऐप ग्रुप पर यूजर्स की प्राइवेसी, कोई भी आसानी से पढ़ सकता है आपकी चैटिंग

व्हाट्सऐप पर जो आप चैटिंग या मैसेज करते हैं वह पूरी तरह से सुरक्षित नहीं है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit sharma

•

Updated: 11 Jan 2018, 4:13 PM IST

privacy at the Whatsapp group

नई दिल्ली। सोशल साइट्स की दुनिया में अत्यधिक फेमस हो चुके व्हाट्सऐप पर निजता और सुरक्षा मानकों को लेकर यदि आप पूरी तरह से आश्वस्त हैं, तो यह खबर आपके लिए हैं। व्हाट्सऐप पर जो आप चैटिंग या मैसेज करते हैं वह पूरी तरह से सुरक्षित नहीं है। इस चैटिंग में आसानी के साथ घुसपैठ की जा सकती है। दरअसल, जर्मनी के क्रिप्टोग्राफर्स की एक टीम ने इंड-टू-इंड इनक्रिप्शन के बावजूद व्हाट्सऐप की ग्रुप चैटिंग में बड़ी कमियां होने का दावा किया है। इस जर्मन टीम का दावा है कि ग्रुप एडमिन की अनुमति के बिना भी प्राइवेट ग्रुप चैट में घुसपैठ करना मुमकिन है।

एडमिन की अनुमति के बिना घुसपैठ

इस रिपोर्ट में क्रिप्टोग्राफर्स के हवाले से बताया गया कि व्हाट्सऐप के सर्वर्स का कंट्रोलर बिना एडमिन की अनुमति के नए लोगों को प्राइवेट ग्रुप में घुसपैठ करा सकता है। रिपोर्ट में यह भी खुलासा हुआ है कि व्हाट्सऐप पर केवल ग्रुप एडमिन ही नए यूजर्स को ग्रुप मे जोड़ सकता है, लेकिन वॉट्सऐप के पास इन्विटेशन जांचने का कोई पुख्ता तरीका न होने के कारण सर्वर जब चाहे बिना एडमिन की इजाजत के किसी को भी ग्रुप से जोड़ सकता है। असल में रूर यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं में से एक पॉल रोसलर के हवाले से बताया गया कि कंट्रोलर द्वारा बिना एडमिन की अनुमति से ग्रुप में घुसपैठ करने वाला व्यक्ति ग्रुप चैट तक भी आसानी से पहुंच सकता है। जिससे ग्रुप की गोपनीयता पूरी तरह से भंग होती है।

वॉट्सऐप के पास सवा अरब यूजर्स

एक आंकड़ें के अनुसार वॉट्सऐप के पास अलग—अलग भाषाओं के सवा अरब यूजर हैं। इन भाषाओं में भारत की भी 10 भाषाओं को शामिल किया गया है। बता दें कि सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक की ओर से एक चैटिंग एप वॉट्सऐप ने दो वर्ष पूर्व एंड टू एंड इनक्रिप्शन शुरू किया गया था। तभी रूर यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं की ओर से यह दावा किया गया सर्वर से किसी के मैसेज या चैटिंग को भी ब्लॉक किया जा सकता है। वहीं दूसरी ओर वॉट्सऐप ने इस रिपोर्ट को आधारहीन बताया है। वॉट्सऐप के अनुसार बिना एडमिन के अनुमति के किसी अन्य व्यक्ति को ग्रुप में जोड़ना नामुमकिन है।