4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पाक ने संयुक्त राष्ट्र संघ में अलापा कश्मीर राग, भारत ने जताया ऐतराज

पाक ने यूएन के सामने मानवाधिकार उल्लंघन का मामला उठाया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Kiran Rautela

•

Updated: 3 May 2018, 2:16 PM IST

United State

नई दिल्ली। पाकिस्तान ने एक बार फिर से कश्मीर राग अलापना शुरु कर दिया है। इस बार पाक ने संयुक्त राष्ट्र संघ कश्मीर मुद्दा उठाया। पाक ने यूएन के सामने मानवाधिकार उल्लंघन का मामला उठाया।

पाक का कश्मीर पर बात करना भारत को पसंद नहीं

पाकिस्तान के संयुक्त राष्ट्र की सूचना समिति के सामने कश्मीर मुद्दे को उठाना भारत को भी पसंद नहीं आया। मामले पर पाकिस्तान को जवाब देते हुए कहा कि कश्मीर का मामला इन्फर्मेशन कमिटी के लिए सही नहीं है। बता दें कि इससे पहले बुधवार को कमिटी ऑन इन्फर्मेशन को संबोधित करते हुए पाक के डेलिगेट मसूद अनवर ने कश्मीर पर बात करते हुए कहा कि कश्मीर के लोगों के मानवाधिकारों का लगातार उल्लंघन किया जा रहा है।

म्यांमार सेना प्रमुख ने किया चौंकाने वाला खुलासा, बोले- रोहिंग्या महिलाओं के साथ नहीं हुआ बलात्कार

आतंकवाद का भी मुद्दा उठा

मसूद अनवर ने अपनी बात आगे बढ़ाते हुए कहा कि हमारी दुनिया हमेशा विवादों से ही घिरी रहती है लेकिन फिर भी हम आतंकवाद से लड़ने में एकजुटता दिखाते हैं। जो लोग हमारे विचारों को गलत बताते हैं उनकी विचारधारा का विरोध करना भी जरूरी है। कश्मीर का जो मुद्दा अभी सबके सामने है संयुक्त राष्ट्र का पब्लिक इन्फर्मेशन डिपार्टमेंट (डीपीआई) ही सुलझा सकता है और अपनी अहम भूमिका अदा कर सकता है। साथ ही मसूद अनवर ने डीपीआई से आग्रह किया है कि वो उन मामलों पर ज्यादा ध्यान दें जिनमें मानवाधिकारों के उल्लंघन की बात कही गई हो।

यूएन ने म्यांमार पर की कड़ी कार्रवाई, यौन हिंसा पर सेना को किया ब्लैक लिस्ट

रोहिंग्या और फिलिस्तीन का भी जिक्र

कश्मीर के अलावा अनवर ने रोहिंग्या और फिलिस्तीन का भी जिक्र किया। कश्मीर के संबंध में अनवर के संदर्भों पर भारत ने कड़ी आपत्ति जताई और कहा कि इस बात में बिल्कुल तथ्य नहीं है, ये एक बेतुकी बात है।

अनवर की बात पर यूएन में भारत ने भी अपनी बात रखते हुए कहा कि यह समिति को उसके काम से भटकाने की कोशिश के अलावा और कुछ नहीं है। भारत मिशन के मंत्री एस श्रीनिवास प्रसाद ने यूएन में कहा- भारत आतंकवाद को कभी भी नहीं नकारता, हमेशा ही इसका विरोध करता आया है।