11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बलात्कार के आरोप से घिरे रोनाल्डो के बचाव में आए पुर्तगाल के प्रधानमंत्री

पुर्तगाल के प्रधानमंत्री एंटोनियो कोस्टा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि जब तक दोष साबित नहीं हो जाता तक रोनाल्डो को बेगुनाह माना जाए

2 min read
Google source verification
ronaldo

बलात्कार के आरोप में रोनाल्डो के बचाव में पुर्तगाल के प्रधानमंत्री

लिस्बन। पुर्तगाल के प्रधानमंत्री एंटोनियो कोस्टा बलात्कार के आरोप में घिरे स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो के बचाव में उतर आए हैं। स्पेनिश द्वीप पर शनिवार को मीडिया से बातचीत में कोस्टा ने कहा कि जब तक दोष साबित नहीं हो जाता है तब तक रोनाल्डो को बेगुनाह माना जाए। उन्होंने कहा कि रोनाल्डो के एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं। उनके खिलाफ आरोप तय होने से पहले उन पर किसी तरह का लांछन लगाना सही नहीं है। उन्होंने कहा कि किसी पर कोई आरोप लगने मात्र से वह दोषी नहीं हो जाता है। उन्होंने कहा, ‘अगर हमारे पास किसी चीज का सबूत है तो वह यह है कि वह एक प्रतिभाशाली पेशेवर, एक असाधारण खिलाड़ी,अद्भुत फुटबॉलर और सम्मानित व्यक्ति हैं। उन्होंने पुर्तगाल को सम्मान दिलाया तथा निश्चित तौर पर हम यह कामना करते हैं कि कोई भी बात रोनाल्डो के रिकॉर्ड पर धब्बा नहीं लगाए।’

इंटरपोल ने चीन पर बनाया दबाव, कहा-मेंग के लापता होने का स्पष्टीकरण दे सरकार

खेल प्रायोजकों ने चिंता जताई

पिथले सप्ताह कैथरीन मायोर्गा ने अमेरिका में एक दीवानी मुकदमा दायर कर आरोप लगाया कि रोनाल्डो ने साल 2009 में लास वेगस में उससे बलात्कार किया था। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। बहरहाल,रोनाल्डो ने आरोपों से इनकार किया है। रोनाल्डो के इतालवी क्लब ने उनका समर्थन किया है और उन्हें बड़ा चैम्पियन बताया है, लेकिन उनके प्रायोजक नाइकी और वीडियो गेम निर्माता ईए स्पोर्ट्स ने आरोपों पर चिंता जताई है।

वीडियो रोनाल्डो महिला के साथ दिखाई दिए

2009 में एक पब में रोनाल्डो महिला के साथ नाचते दिख रहे हैं। वह महिला के साथ कुछ अन्य लोगों की मौजूदगी में शराब पी रहे हैं। इसके बाद दोनों के बीच बाते भी हो रही हैं। इस वीडियो के आने के बाद चर्चा हो रही है कि रोनाल्डो का इस महिला से क्या संबंध है। वहीं रोनाल्डो ने इस आरोप का नाकार दिया है।