2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद तीन यूरोपीय देशों की यात्रा पर रवाना, साइप्रस से होगी दौरे की शुरुआत

राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद 2 से 9 सितंबर तक साइप्रस, बुल्गारिया और चेक गणराज्य का दौरा करेंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Priyadarshi

•

Updated: 2 Sep 2018, 10:50 AM IST

president ram nath kovind

राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद तीन यूरोपीय देशों की यात्रा पर रवाना, साइप्रस से होगी दौरे की शुरुआत

नई दिल्ली। राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद 2 से 9 सितंबर तक साइप्रस, बुल्गारिया और चेक गणराज्य का दौरा करेंगे। जिसके दौरान वह इन देशों के साथ भारत के संबंधों को और घनिष्ठ तथा मजबूत बनाने के लिए इनके शीर्ष नेतृत्व के साथ वार्ता करेंगे। यात्रा के दौरान आर्थिक क्षेत्र में इन देशों के साथ संबंध बेहतर बनाने को लेकर अधिक जोर दिया जाएगा। राष्ट्रपति के प्रेस सचिव ने कहा, "राष्ट्रपति सभी तीन देशों से बहुत ही समृद्ध और बेहतर संबंध की उम्मीद कर रहे हैं ।"

पहले चरण में जाएंगे साइप्रस

राष्ट्रपति कोविंद साइप्रस के साथ अपने तीन देशों के आठ दिवसीय दौरे को शुरू करेंगे और विदेश मामलो तथा द्विपक्षीय व्यापार सहित कई मुद्दों पर देश के राष्ट्रपति निकोस अनास्तासीड्स के साथ वार्ता करेंगे। 2-4 सितंबर से साइप्रस की अपनी यात्रा के दौरान, राष्ट्रपति कोविंद साइप्रस की प्रतिनिधि सभा को भी संबोधित करेंगे।इसके अतिरिक्त वह साइप्रस विश्वविद्यालय में एक व्याख्यान देंगे और वहां भारतीय डायस्पोरा को भी संबोधित करेंगे।

अहम होगा बुल्गारिया का दौरा

यात्रा के दूसरे चरण में राष्ट्रपति कोविंद 4-6 सितंबर तक बुल्गारिया की यात्रा पर रहेंगे। बता दें की इससे पहले 2003 में पूर्व राष्ट्रपति ए पी जे अब्दुल कलाम ने बुल्गारिया का दौरा किया था। यूरोपीय देश की यह राष्ट्रपति की पहली यात्रा होगी।बुल्गारिया की अपनी यात्रा पर राष्ट्रपति 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के मौके पर सोफिया विश्वविद्यालय के छात्रों को 'साझा जिम्मेदारी के साधन के रूप में शिक्षा' पर विषय पर संबोधित करेंगे। इस यात्रा के दौरान भारत-बुल्गारिया व्यापार मंच समारोह भी आयोजित किया जाएगा और लगभग 250 व्यापार प्रतिनिधियों के इस कार्यक्रम में भाग लेने की उम्मीद है। राष्ट्रपति कोविंद अपने बल्गेरियाई समकक्ष रुमेन रादेव के साथ दोनों देशों के बीच जुड़ाव बढ़ाने के लिए कई मुद्दों पर वार्ता करेंगे।

अंतिम पड़ाव चेक गणराज्य

अपने दौरे के तीसरे और अंतिम चरण में राष्ट्रपति कोविंद चेक गणराज्य का दौरा करेंगे।यहाँ आज चेक राष्ट्रपति मिलोस ज़मान, चेक प्रधान मंत्री श्री बाबी और चैंबर ऑफ डेप्युटीज के अध्यक्ष राडेक वोंड्रेसक के साथ वार्ता करेंगे। वह एक व्यापार मंच बैठक में भी भाग लेंगे। इस कार्यक्रम में 60 से अधिक भारतीय कंपनियां हिस्सा लेंगी।