
प्रिंस हैरी और पत्नि मेगन मर्केल।
लंदन। ब्रिटेन (Britain) की महारानी एलिजाबेथ के पोते प्रिंस हैरी (Prince Harry) के ऐलान के बाद पूरा शाही परिवार सकते में है। उन्होंने अपने साथ पत्नी मेगन मर्केल (Meghan Markel) को राजपरिवार के वरिष्ठ सदस्य की भूमिका से अलग कर लिया है। प्रिंस ने कहा है कि वह अब खुद को आर्थिक रूप से स्वतंत्र बनाने के लिए काम करेंगे।
प्रिंस हैरी और मेगन ने एक बयान जारी कर कहा कि वे दोनों अब ब्रिटेन और उत्तरी अमरीका (america) में अपना समय बिताएंगे। शाही जोड़े ने इस घोषणा से पहले शाही परिवार के किसी सदस्य से कोई सलाह मशविरा नहीं किया था। उनके इस फैसले से पूरा शाही परिवार निराश है।
प्रिंस हैरी और मेगन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम (Intagram) पर साझा बयान में कहा कि कई महीनों तक विचार विमर्श के बाद उन्होंने ये फैसला किया है। बयान में शाही जोड़े ने कहा कि वे लोग शाही परिवार के सदस्य की हैसियत से हटना चाहते हैं और खुद को आर्थिक रूप से आजाद होने के लिए काम करना चाहते हैं। मगर इस दौरान महारानी को हमारा समर्थन जारी रहेगा।
उन्होंने कहा कि वो दोनों अब ब्रिटेन और उत्तरी अमरीकी दोनों जगह रहकर अपना समय बिताएंगे। उन्होंने कहा कि हम अपने जीवन का नया अध्याय शुरू करने जा रहे हैं। बयान ने उन्होंने कहा कि इससे हमें अपने बेटे को नए तरीके से पालने में मदद मिलेगी। इसके साथ अपनी नई चैरिटेबल संस्था को लॉन्च करने का भी मौका मिलेगा।
गौरतलब है कि मई 2018 में हैरी और मेगन की शाही शादी हुई थी, जिसके बाद दोनों को ससेक्स के ड्यूक और डचेस का खिताब दिया गया था। मई 2019 में जोड़े ने अपनी पहली संतान आर्ची हैरिसन माउंटबेटन विंडसर को जन्म दिया था।
वर्तमान में हैरी (35) ब्रिटिश राज सिंहासन के लिए छटे नंबर पर हैं। मीडिया में अटकलें लगाई जा रही है कि हैरी और मेगन (38) ने कनाडा में छह हफ्ते की छुट्टी से इस महीने अपनी वापसी के बाद से सार्वजनिक जीवन से अलग होने का फैसला लिया है।
Updated on:
09 Jan 2020 03:16 pm
Published on:
09 Jan 2020 10:40 am
बड़ी खबरें
View Allविश्व की अन्य खबरें
विदेश
ट्रेंडिंग
