
marriage
लंदन। प्रिंस हैरी की शाही शादी की तैयारियों में सबसे अहम मेहमानों की सुरक्षा को माना जा रहा है। इस समारोह में दुनिया भर से मशहूर हस्तियों के शामिल होने की संभावना जताई गई है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक शादी का कुल बजट 43 मिलियन डॉलर यानी लगभग 293 करोड़ रुपए है। इसमें से करीब 275 करोड़ रुपए सिर्फ शाही परिवार और शादी में आए मेहमानों की सुरक्षा पर खर्च होंगे। समारोह स्थल विंडसर कैसल का शाही किला एक छावनी में तब्दील हो गया है, जिसके आसपास परिंदे का भी पर मारना मुश्किल है। यह किला थेम्स नदी के पास एक पहाड़ी पर बना है।
स्नाइपर होंगे तैनात
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शाही शादी के समारोह स्थल के आसपास स्नाइपर तैनात किए गए हैं। उनकी निगाहें समारोह में शामिल मेहमानों पर होंगी। वह दूर से सुरक्षा का मुआयना करते रहेंगे। इसके साथ मेहमानों की सुरक्षा के लिए अंडरकवर पुलिस के अलावा सुरक्षा के लिए कुछ एजेंसियां भी हायर की गई हैं, जो हाई-टेक प्रोटेक्शन देंगी। इस तरह से देखा जाए तो मेहमानों को तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था दी जाएगी।
4,565 करोड़ का हो सकता है फायदा
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस शादी से कम से कम 4,565 करोड़ रुपए का फायदा ब्रिटिश अर्थव्यवस्था को होगा। शादी में आने वाले सैलानियों से यह मुनाफा होगा। विशेषज्ञों का दावा है कि सिर्फ टूरिज्म, ट्रेवल और होटल से 200 मिलियन पाउंड करीब 18 अरब रुपये का फायदा होगा। इसके साथ शादी में आने वाले मेहमान यहां शॉपिंग भी करेंगे, इससे ब्रिटेन को करीब 50 मिलियन पाउंड यानी 4.5 अरब रुपए का फायदा होगा।
दुल्हन मार्केल की ड्रेस पर करोड़ों खर्च होंगे
शाही शादी में दुल्हन मेगन मार्केल की ड्रेस पर करीब 2.5 करोड़ रुपए खर्च होंगे। ईस्ट लंदन से 45 लाख रु का केक मंगाया जाएगा। इसके अलावा फूलों से सजावट पर करीब एक करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। 2.7 करोड़ रुपए शादी वाली जगह पर टॉयलेट बनाने के लिए और म्यूजिक पर खर्च होंगे। छह करोड़ रुपए बग्घी और पार्किंग जैसी व्यवस्थाओं में खर्च किए जाएंगे।
Published on:
19 May 2018 12:04 pm
बड़ी खबरें
View Allविश्व की अन्य खबरें
विदेश
ट्रेंडिंग
