9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Russia: कैस्पियन सागर में 272 सील की मौत से हड़कंप, जांच के लिए पहुंची वैज्ञानिकों की टीम

HIGHLIGHTS Seals Died In Caspian Sea: रूसी फेडरल फ‍िशरी एजेंसी के अनुसार, 272 कैस्पियन सील मृत पाए गए हैं, जो दुनिया के संकटग्रस्‍त जीवों में शामिल हैं। इतनी बड़ी संख्या में सील की मौत के कारण का पता लगाने के लिए वैज्ञानिकों की टीम दागिस्तान पहुंच गए हैं।

2 min read
Google source verification
seal.jpg

Russia: Stirred by death of 272 seals in Caspian Sea, team of scientists arrived for investigation

मॉस्‍को। लगातार समुद्री जीवों की मौत से वैज्ञानिकों में चिंता काफी बढ़ गई है। अब कैस्पियन सागर में सील की मौत से हड़कंप मच गया है। रूस के दागिस्‍तान इलाके में कैस्पियन सागर के तट पर रहस्‍यमय तरीके से 300 के करीब कैस्पियन सील (Seals) मृत पाए गए हैं।

रूसी फेडरल फ‍िशरी एजेंसी के अनुसार, 272 कैस्पियन सील मृत पाए गए हैं। दुनिया के संकटग्रस्‍त जीवों में शामिल ये सील अजरबैजान की सीमा तक मृत पाए गए हैं। रशिया टुडे टीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, अभी तक ये पता नहीं चल सका है कि इन सील की मौत की असली वजह क्या है?

Russia: कैंसर से पीड़ित हैं राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन! आलोचकों का दावा- छोड़ सकते हैं पद

समुद्री इलाके में जब पहला सील मृत पाया गया था तब कैस्पियन नेचर कंजरवेशन सेंटर के डायरेक्‍टर जौर गपिजोव ने कहा था कि शिकारी चीन में बने प्‍लास्टिक के जाल का इस्‍तेमाल कर रहे हैं जिससे सील की जान को खतरा हो गया है। इसके अलावा भारी मात्रा में गंदा पानी समुद्र में छोड़े जाने की वजह से इन सील के जान के लिए खतरा है।

जांच के लिए दागिस्तान पहुंचे वैज्ञानिक

रिपोर्ट के अनुसार, इतनी बड़ी संख्या में सील की मौत के कारण का पता लगाने के लिए वैज्ञानिकों की टीम दागिस्तान पहुंच गए हैं। कुछ विशेषज्ञों का दावा है कि खराब मौसम और गंदे पानी के कारण इन सील की मौत हुई है।

Russia: कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण अभियान शुरू, खोले गए दर्जनों केंद्र

मालूम हो कि कैस्पियन सागर दुनिया की सबसे बड़ी झील है जो चारों ओर से अजरबैजान, ईरान, कजाखस्‍तान, रूस और तुर्कमेनिस्‍तान से घिरा हुआ है। यह झील मछली के अंडों और तेल के लिए प्रसिद्ध है। दागिस्‍तान मॉस्‍को से 1500 किमी दक्षिण में स्थित है और मुस्लिम बहुल इलाका है

इससे पहले इसी साल रूस के सुदूरवर्ती इलाके कमचतका प्रायद्वीप पर सैकड़ों समुद्री जीव मृत पाए गए थे। यूनेस्‍को के विश्‍व विरासत स्‍थलों की सूची में कमचतका इलाका शामिल है।