12 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

catch_icon

प्लस

epaper_icon

ई-पेपर

profile_icon

प्रोफाइल

ये है दुनिया का अनोखा गैंडा, मिलती है 24x7x365 हाई सिक्योरिटी, जानें वजह

24 घंटे की निगरानी में रखा जाने वाला ये जानवर एक गैंडा है।

2 min read
Google source verification

image

Arijita Sen

Feb 08, 2018

Sudan

नई दिल्ली। हम जानते हैं कि दुनियाभर में कई ऐसे जानवर हैं जो कि विलुप्ती की कगार पर हैं और इसीलिए उनके संरक्षण के लिए सरकार की ओर से कई प्रयास किए जा रहे हैं।

लोगों से कहा जा रहा है कि उनका शिकार न करें और उन्हें बचाने का हरसंभव प्रयास करें। लेकिन क्या आपने कभी सुना है दुनिया में एक ऐसा जानवर है जिसे कि वीआईपी ट्रीटमेंट दिया जाता है।जी,हां आज हम आपको एक ऐसे ही जानवर के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके आस पास 24 घंटे बंदूक थामें सुरक्षाकर्मी मौजूद रहते हैं। इस जानवर को एक सेकेंड के लिए भी पलकों से ओझल होने नहीं दिया जाता है।

जी, हां 24 घंटे की निगरानी में रखा जाने वाला ये जानवर एक गैंडा है। ये जानकर आपको ये ज़रूर लग रहा होगा कि आखिर ऐसी क्या खास बात है इस गैंडे में जो इसे अकेले नहीं छोड़ा जाता है। दरअसल ये एक सफेद रंग का नर गैंडा है जो कि दुनिया में एकमात्र है।

आपको बता दें कि इस नर गैंडे के अलावा दुनिया की आखिरी दो मादा गैंडों की भी कुछ इसी तरह से रक्षा की जा रही है। इस नर गैंडे का नाम सूडान है क्योंकि इसका जन्म सूडान में हुआ था। जब सूडान मात्र एक साल का था तो इसे चेक गणराज्य के वुर क्रालोव जू में लाया गया था।

साल 2009 के दिसंबर महीने में सूडान को केन्या के ओल पेजेटा कंजरवेंसी में लाया गया क्योंकि सूडान दुनिया का आखिरी सफेद नर गैंडा बचा हुआ है। वर्तमान समय में सूडान 42 साल का है और बेहद कमज़ोर है।

उम्र के चलते सूडान की प्रजनन क्षमता कम हो गई और इसी वजह से सूडान के डीएनए जमा कर लिए गए है। सूडान अपनी प्रजाति का एकमात्र गैंडा है और इसी वजह से सूडान की खास देखभाल की जाती है।