आपको बता दें कि 2011 में सत्ता संभालने के बाद करीब आठ साल बाद अपने देश उत्तर कोरिया से बाहर कदम रखा था। किम जोंग उन ने अपने पहले विदेश दौरे के लिए चीन को चुना। किम ने एक बख्तरबंद ट्रेन के जरिए चीन का दौरा किया था जहाा पर राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ कई अहम मुद्दों पर बातचीत हुई। अपनी चीन दौरे के बाद किम ने अमरीका दौरे का साफ संकेत दिया थाय़ इसी के मद्देनजर यह कयास लगाया जा रहा है कि किम और ट्रंप जून में मुलाकात कर सकते हैं। हालांकि यह भी सत्य है कि किम जोंग उन लगातार अमरीका को परमाणु हमले की धमकी देता रहा है।