नई दिल्ली। कहते हैं कि भविष्य में होने वाली घटनाओं का सटीक अनुमान लगाना संभव नहीं है, लेकिन ऐसा नहीं है फ्रेंच फिलॉस्टपर नास्त्रेदमस और बुल्गारिया भविष्यवक्ता बाबा बेन्गा सहित कई लोग ऐसे भी हुए हैं, जिन्होंने दुनिया में घटने वाली कई भविष्यवाणी की और वे सच भी हुईं। आइए जानते हैं ऐसी ही कुछ भविष्यवाणियों के बारे में।
9-11 को होगा अमरीका पर आतंकी हमला 11 सितंबर को अमरीका के वल्र्ड ट्रेड सेंटर पर आंतकियों ने विमान हाईजैक कर हमला किया। इसमें सैंकड़ों लोग मारे गए। नास्त्रेदमस ने वर्षो पहले लिख दिया था कि धरती के केंद्र (वल्र्ड ट्रेड सेंटर) पर हमला होगा। हालांकि नास्त्रेदमस ने इस हमले के साल को जो हवाला दिया था वह 1999 था, लेकिन अमरीका के वल्र्ड ट्रेड सेंटर पर 2001 में हमला हुआ पर महीना और तारीख वही थी।
विश्व देखेगा दूसरा बड़ा महायुद्ध नास्त्रेदमस की सबसे बड़ी दो भविष्यवाणियों में से एक था द्वितीय विश्व युद्ध। नास्त्रेदमस ने बताया था कि विश्व को दूसरा विश्व युद्ध झेलना होगा। इस युद्ध में हजारों लोगों का खात्मा होगा। 1939 से 1945 के बीच यह युद्ध लड़ा गया और हजारों सैनिकों और आम लोगों को जान से हाथ धोना पड़ा। इस युद्ध में शामिल देशों की अर्थव्यवस्था, उद्योग-धंधे और वैज्ञानिक ताकत बर्बाद हो गई।
दुर्घटना में होगी राजकुमारी डायना की मौत एक और ऐसी भविष्यवाणी जिसे सुनकर आप दंग रह जाएंगे। नास्त्रेदमस ने वर्षो पहले बता दिया था कि राजकुमारी डायना की मौत एक दुर्घटना में होगी। इस दुर्घटना में डायना के सिर में चोट लगेगी। 31 अगस्त 1997 को डायना की कार की दुर्घटना हुई। उसके सिर में चोट लगी और डायना की मौत हो गई। नेस्त्रोदम ने यह भी बताया कि डायना की मौत के चलते कई लोगों को कानूनी पचड़ों में फंसना होगा। ऐसा हुआ भी।
एटम बम गिरेगा मानवता पर अगस्त 1945 को अमरीका ने जापान के हिरोशिमा और नागासाकी पर दो एटम बम गिराए। इसमें हजारों लोग रेडिएशन के शिकार हुए और आज भी इसके कुप्रभाव के चलते बच्चों में विकृतियां देखी जाती हैं। नास्त्रेदमस ने कहा था कि आकाश से मशरूम के आकार के बादल होंगे जो पूरे शहर को ढक लेंगे। इसका यही अर्थ निकाला जाता है कि नास्त्रेदमस ने किसी बड़ी त्रासदी की बात कही थी जो आकाश से आएगी।
हिटलर के बारे में भी की थी ऐसी ही भविष्यवाणी नेस्त्रोदम ने अपनी किताब में लिखा कि पश्चिमी यूरोप में एक गरीब परिवार में डेन्यूबे नदी के पास बच्चा जन्म लेगा। उसकी वाणी से बड़ी सेना उसकी तरफ हो जाएगी और उसकी प्रसिद्धी चारों दिशाओं में होगी। और 1889 में ऐसा ही हुआ जब हिटलर का जन्म डेन्यूबे नदी से कुछ दूरी पर एक गरीब परिवार में हुआ। हिटलर ने जर्मनी की नाजी पार्टी की ताकत को बढ़ाया। नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी के अनुसार ही हिटलर ने राज किया।
आग से ज्यादा, खून से गहरा असर नास्त्रेदमस ने जो नाम बताया था वह था पीएयूए एनएवाई और लोरोन । इन शब्दों को व्यवस्थित किया जाएए तो नाम बनता है नेपोलियन। नास्त्रेदमस ने लिखा कि इस नाम का व्यक्ति आग से ज्यादा और खून से गहरा प्रभाव छोडऩे वाला होगा। साथ में ही बताया कि पोप्स पियूस चतुर्थ और पीयूस अष्टम को इसके द्वारा कैद किया जाएगा। हुआ भी ऐसा ही नेपोलियन ने गजब का जौहर दिखाया और विश्व पटल पर अपनी छाप छोड़ी। नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी के मुताबिक दोनों पोप को नेपोलियन कैद भी किया।
फ्रांस के शासक होंगे कैद नास्त्रेदमस ने फ्रांस को लेकर भी जो भविष्यवाणी की वह सच साबित हुई। अपनी किताब में इस ज्योतिषी ने लिखा कि सदियों से चला आ रहा फ्रांसीसी शासकों को कैद किया जाएगा। उनके सैनिक खून की नदियों में बह जाएंगे और सिएने नदी के किनारे की धरती खून से रंग जाएगी। 789-1799 में नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी सच हुई और फ्रांस में सदियों से राज कर रहे शासकों के खिलाफ जनता उठ खड़ी हुई। जनता का शासन स्थापित हुआ।
लंदन में लगेगी 66वें साल में आग नास्त्रेदमस ने अपनी किताब में कहा कि 66वें साल में लंदन में आग लगेगी और हजारों लोग मारे जाएंगे। 2 सितम्बर 1666 को लंदन शहर में भीषण आग लगी। 5 सितम्बर तक चली इस आग में 13200 घर 82 चर्च और कई सरकारी इमारतें जलकर खाक हो गई।
लुई पाश्चर: बीमारियों को मात देगा यह शख्सनास्त्रेदमस की भविष्यवाणियों में विज्ञान को लेकर भी पूर्वानुमान शामिल थे। उनमें से एक था पॉस्टर नाम के वैज्ञानिक के उदय का। उसके अनुसार यह वैज्ञानिक लम्बे समय से चली आ रही बीमारियों का इलाज खोजेगा। ऐसा ही हुआ। 27 दिसम्बर 1822 को लूईस पॉस्चर नाम के व्यक्ति का जन्म हुआ, जिसने रेबीज और एंथ्रेक्स का पहला टीका बनाया।
यूरोप में मचेगी तबाहीबाबा वेंगा के अनुसार वर्ष 2016 में यूरोप पर कट्टरपंथी मुस्लिमों का हमला होगा और पूरे यूरोप में तबाही मच जाएगी। उल्लेखनीय है कि लीबिया के शहर सिर्ते पर कब्जा करने के साथ ही इस्लामिक स्टेट यूरोप के दरवाजे पर दस्तक दे दी है। वर्ष 2025 तक यूरोप पूरी तरह तबाह और तहस-नहस हो चुका होगा, जबकि 2043 में वर्तमान खाड़ी देशों की तरह यूरोप में भी इस्लामिक शासन होगा।
अफ्रीकी-अमरीकी बनेगा राष्ट्रपतिबाबा वेंगा ने किसी अफ्रीकी-अमरीकी के अमरीका के 44वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेने की भविष्यवाणी की थी जो बराक ओबामा के राष्ट्रपति बनने के साथ ही सत्य हो गई। परन्तु उन्होंने यह भी कहा कि ओबामा अमरीका के आखिरी राष्ट्रपति हो सकते है। यह कैसे होगा, इसके लिए हमें समय का इंतजार करना होगा।