अमरीकी प्रतिबंधों के तहत ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनी और कई अन्य शीर्ष अधिकारी वित्तीय संसाधनों तक पहुंच से वंचित हो जाएंगे। प्रशासन की योजना इस सप्ताह के अंत में आर्थिक प्रतिबंधों के साथ विदेश मंत्री मोहम्मद जवाद ज़रीफ़ को निशाना बनाने की भी है। नए प्रतिबंधों के तहत कोई भी विदेशी वित्तीय संस्थान जो ईरानी अधिकारियों को महत्वपूर्ण "वित्तीय सेवाएं" प्रदान करता है, अमरीकी दंड के अधीन होगा। प्रतिबंध का एलान करते हुए ट्रंप ने कहा, "अयातुल्ला खामेनी और उनके कार्यालय की संपत्ति को प्रतिबंधों से बख्शा नहीं जाएगा।"