
शिकागो। अमरीका ( America ) में हाल के दिनों में गोलीबारी ( Shooting ) की कई घटना सामने आई है, जिसमें कई लोगों की मौत भी हुई है।
एक बार फिर से अमरीका का शिकागो शहर गोलीबारी ( Shootout in chicago ) से दहल उठा है। अमरीका के शिकागो शहर में लूटपाट ( Looting ) के दौरान दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई।
अधिकारियों ने जानकारी दी है दी है कि इस हमले के संदिग्ध हमलावर को फिलहाल पुलिस ने गिरफ्तार ( Suspect Arrest ) कर हिरासत में ले लिया है।
चीनी मूल के हैं दोनों मृत व्यक्ति!
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने पुलिस के हवाले से बताया कि 38 और 39 साल की उम्र के पीड़ित रविवार तड़के 2.13 बजे चाइनाटाउन में एक अपार्टमेंट कॉम्प्लेक्स की पार्किंग में एक 44 वर्षीय महिला के साथ खड़े थे। इसी बीच वहां से गुजरे किसी शख्स ने उनके साथ लूटपाट करने की कोशिश की।
पुरुषों ने इसका विरोध किया तो संदिग्ध ने उनके सिर में गोलियां मार दी। घटनास्थल पर ही दोनों की मौत हो गई।महिला ने लुटेरे की बात मान ली और जो भी उनके पास सामान था उसे दे दिया, इस वजह से वह बच गई। पुलिस ने कहा कि लुटेरा वारदात को अंजाम देकर वहां से भाग गया लेकिन बहुत जल्द ही उसे पकड़ लिया गया।
घटना के कई प्रत्यक्षदर्शियों ने सिन्हुआ को बताया कि उनका मानना है कि दोनों पीड़ित चीनी मूल के थे, हालांकि ज्यादा जानकारी नहीं दी। फिलहाल इस पूरे मामले की अभी जांच चल रही है।
Read the Latest World News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर. विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर.
Published on:
10 Feb 2020 04:57 pm
बड़ी खबरें
View Allविश्व की अन्य खबरें
विदेश
ट्रेंडिंग
