8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अमरीका: मैरीलैंड अखबार के दफ्तर पर गोलीबारी में 5 की मौत, हमलावर गिरफ्तार

इस घटना के हमलावर को स्‍थानीय पुलिस ने फौरी कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है।

2 min read
Google source verification
maryland

अमरीका: मैरीलैंड में अखबार के दफ्तर पर गोलीबारी, 5 की मौत, हमलावर गिरफ्तार

वाशिंगटन। अमरीका में एक सिरफिरे व्‍यक्ति ने एक बार फिर गोलीबारी की घटना के अंजाम दिया है। यह घटना अमरीका के मैरीलैंड स्थित एनापोलिस शहर की है। हमले की घटना को एक अखबार के दफ्तर में अंजाम दिया गया है। गोलीबारी की इस घटना में पांच लोगों की मौत हुई है। इसके साथ ही कई लोग घायल भी हुए हैं।

30 साल का है आरोपी हमलावर
अमरीकी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गोलीबारी करने वाले ने एक अखबार के दफ्तर पर हमला किया है। घटना के बाद पुलिस ने गोलीबारी कर रहे शख्स को गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही आसपास के इलाके में बड़ी संख्या में पुलिस तैनात कर दी गई है। हमलावर शख्‍स की उम्र 30 साल बताई जा रही है जो मैरीलैंड का ही रहने वाला है। अभी तक घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। हमलावार से पुलिस की पूछताछ जारी है। इस घटना के बारे में पुलिस ने अभी तक कोई बयान जारी नहीं किया है।

कैलिफोर्निया में मारे गए थे छह लोग
अमरीका के कैलिफोर्निया राज्य में भी 24 मई को भीएक चलती कार से हुई गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया था। इस घटना में छह लोग मारे गए थे। गोलीबारी की ये घटना सांता बारबरा शहर के इस्ला विस्ता इलाके में हुई थी यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया सांता बारबरा के पास है। इस इलाके में ज्यादातर छात्र ही रहते हैं। इस घटना में सात लोग घायल भी हुए थे। इस घटना के हमलावर को कुछ देर बार स्‍थानीय पुलिस ने मुठभेड़ मे मार गिराया था। इस घटना के बारे में एक चश्‍मदीद गवाह ने स्‍थानीय पुलिस को बताया था कि एक बीएमडब्लयू कार में सवाल एक आदमी ने गोलीबारी की है। वही लोगों पर गोलियां चला रहा था। आपको बतादें कि इस घटना में एक लड़की की भी मौत हुई थी।