19 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अमरीका ने Coronavirus से लड़ने के लिए चीन और अन्य देशों को 715 करोड़ रुपये मदद की पेशकश की

चीन ( China ) में Coronavirus से मरने वालों की संख्या बढ़कर 722 तक पहुंच गई है अमरीका ( America ) में इस वायरस से 11 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है

2 min read
Google source verification
coronavirus

America offers help to china (Symbolic Image)

वाशिंगटन। जानलेवा कोरोना वायरस ( Coronavirus ) ने पूरी दुनिया में आतंक मचा रखा है। यह वायरस अब तक 31 देशों में फैल चुका है और चीन ( China ) में अकेले इससे मरने वालों की संख्या बढ़कर अब 722 तक पहुंच गई है, जबकि संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 34 हजार को पार कर गई है।

ऐसे में विश्व स्वास्थ्य संगठन ( World Health Organization ) और तमाम देश इसको लेकर काफी गंभीर है और इसके रोकथाम को लेकर लगातार मंथन कर रहे हैं। इसी कड़ी में अमरीका ने एक बड़ी घोषणा की है।

दुनिया के 31 देशों में Coronavirus ने पसारे पैर, जापान में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर हुई 61

अमरीका ( America ) ने कोरोना वायरस से लड़ने के लिए चीन व अन्य देशों को 100 मिलियन अमरीकी डॉलर ( यानी की करीब 715 करोड़ रुपये ) की मदद देने की पेशकश की है। इस संबंध में एक बयान देते हुए अमरीकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ( Mike Pompeo ) ने कहा कि यह प्रतिबद्धता अमरीकी निजी क्षेत्र में काम करने वाले करोड़ों लोगों के साथ-साथ अमरीका के मजबूत नेतृत्व को प्रदर्शित करता है।

अमरीका में अब तक 11 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित

आपको बता दें कि कोरोना वायरस के संक्रमण से पूरी दुनिया में खौफ का माहौल है और इसका असर अब दुनिया की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है। क्योंकि कई देशों में कई बड़ी कंपनियों में काम ठप होता जा रहा है। ऐसे में अमरीका ने कोरोना वायरस को तेजी से फैलने से रोकने के लिए चीन व अन्य देशों को मदद की पेशकेश की है।

माइक पोम्पियो ने कहा कि हम बाकी दुनिया से भी अपील करते हैं कि वे भी हमारे साथ कदम से कदम मिलाकर काम करें ताकि हम इस बढ़ते खतरे पर जल्द से जल्द काबू पा सकेंगे। बता दें कि अमरीका में अब तक 11 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

coronavirus us Outbreak: काेराेनाेवायरस से बचाव के लिए 715 कराेड़ देगा ये फाउंडेशन

यही कारण है कि बीते अमरीका ने जन स्वास्थ्य आपदा घोषित करते हुए पिछले दो सप्ताह में चीन की यात्रा करने वाले विदेशी नागरिकों के देश में प्रवेश पर अस्थायी प्रतिबंध लगा दिया।

Read the Latest World News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर. विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर.