
नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर आए दिन कई अजीबो-गरीब चीजें देखने को मिलती हैं, ऐसी चीजें जिन पर एक बार में भरोसा करना मुश्किल होता है। वैसे चीन ऐसा देश है जो सब मामलों में आगे रहता है चाहें कोई भी मामला हो तो इस चीज में वह पीछे कैसे रह जाता? यह ऐसा देश है जहां के लोग जानवरों से लेकर कीड़े-मकौड़ों को भी मज़े से खाते हैं। यहां गली-नुक्कड़ पर आमतौर पर कीड़े बेचते लोग नज़र आ जाएंगे। लेकिन हद तो तब हो गई जब एक लड़की का वीडियो वायरल हुआ जिसमें वो अलग-अलग तरह के कीड़े खाती नज़र आ रही है, यह वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। यह लड़की हेल्थ के चक्कर में रोज 100 ग्राम कीड़े खाती है... ये लड़की कनखजूरा, रेशम का कीड़ा, बिच्छू, प्यूपा, कॉकरोच और इल्लियां खाने के शौकीन है।
इस लड़की का यह भी कहना है कि कीड़े-मकौड़ों में ज्यादा प्रोटीन होता है, जो इंसान के लिए फायदेमंद होता है इसलिए मैं ये सब खाती हूं। लड़की का कहना है कि वह अपनी अच्छी हेल्थ के लिए रोजाना कम से कम 100 ग्राम कीड़े खाती है। इस मामले में इस लड़की ने चीन में बनने वाली पारंपरिक दवाईयों का भी हवाला देते हुए कहा, जिनमें अधिकतर इन्हीं तरह के इन्सेक्ट्स का इस्तेमाल होता है। लड़की ने इसकी वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किया। हालांकि, कुछ लोगों का दावा है कि यह आईटीवी शो ‘आई एम सेलिब्रिटी, गेट मी आउट ऑफ हेयर’ शो का हिस्सा है। इस शो में चैलेंज दिया जाता है जिसमें सेलेब्स को इसी तरह कीड़े-मकौड़े खाने होते हैं और जो इसे अच्छे से खेलता है उसे इस शो का विजेता माना जाता है।
Published on:
14 Dec 2017 09:09 am
बड़ी खबरें
View Allविश्व की अन्य खबरें
विदेश
ट्रेंडिंग
