6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

विश्‍व की अन्‍य खबरें

पीएम मोदी ने कहा- 2025 तक देश से टीबी का करेंगे खात्‍मा

विज्ञान भवन में टीबी मुक्‍त भारत कार्यक्रम में पीएम मोदी ने भारत को 2025 तक टीबी मुक्‍त बनाने का लक्ष्‍य रखा।

Google source verification

image

Dhirendra Kumar Mishra

Mar 13, 2018

नई दिल्‍ली. मंगलवार को एंड टीबी शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने कहा कि हमने 2025 तक भारत से टीबी का उन्मूलन करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। उन्‍होंने कहा कि हम अभी तक टीबी को रोकने में सफल नहीं हुए हैं। टीबी को लेकर सभी को अपना नजरिया बदलना होगा। उन्‍होंने विज्ञान भवन में मिशन 2025 तक के तहत टीबी उन्मूलन शिखर सम्मेलन की शुरुआत की। इस मौके पर पीएम ने कहा कि टीबी को 25 साल पहले विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) द्वारा इमरजेंसी घोषित किया गया था। तभी से इसके खिलाफ अभियान चल रहा है। भारत भी पिछले काफी समय से टीबी के खिलाफ लड़ाई लड़ रहा है। इस कार्यक्रम के जरिए देश को टीबी मुक्त बनाने का अभियान छेड़ा गया है। इस सम्मेलन का आयोजन स्वास्थ्य मंत्रालय, विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ), दक्षिण पूर्व एशिया क्षेत्रीय कार्यालय (एसईएआरओ) तथा स्टॉप टीबी के सहयोग द्वारा किया जा रहा है।