
नई दिल्ली। किसी अंदरूनी बीमारी का पता लगाने के लिए डॉक्टर्स हमें एक्स-रे,सीटी स्कैन,अल्ट्रासाउंड जैसे टेस्ट करवाने के लिए कहते हैं ताकि जिन बीमारियों का पता डॉक्टर को बाहर से नहीं चल पाता उसे वो इन टेस्ट के माध्यम से जान लेता है लेकिन अगर ऐसा होता कि कोई इंसान एक्स-रे मशीन की जगह अपनी आंखों से ही देखकर शरीर के अंदर का हाल बता दें तो? इंसान केवल अपनी सोच में ही इसे संभव कर सकता है क्योंकि वास्तव में तो ऐसा होना मुमकिन नहीं है लेकिन यदि हम आपको बताएं कि वास्तव में भी ऐसा कोई कर सकता है। सुनने में काल्पनिक व मज़ाक लगने वाली ये बात एकदम सच है।
आपको बता दें कि दुनिया में एक ऐसी लड़की है जो कि अपनी आंखों से ही एक्स-रे का काम कर सकती है। इस लड़की का नाम नताशा डेमकिना है और ये रूस की रहने वाली है।
इस लड़की को दुनिया जीती-जागती एक्स-रे मशीन के नाम से जानती है। जी, हां नताशा में एक ऐसी अद्भुत शक्ति है जिसके बारे में जो भी सुनता है वो ही हैरान हो जाता है और तो और वैज्ञानिक भी इस रहस्य का उजागर आज तक नहीं कर पाएं है।
नताशा की आंखे एक्स-रे मशीन की तरह से काम करती है, जो किसी भी इंसान के अंदर के अंगों को देखकर उसकी बीमारी के बारे में आसानी से पता लगा लेती हैं। नताशा ने ऐसा कई बार किया है और बाद में जब सच में एक्स-रे मशीन से मरीज की जांच की गई तो रिपोर्ट में वही था जैसा कि नताशा ने बताया था। डॉक्टर्स ऐसा होते देख अचरज में पड़ गए।
आज तक नताशा ने अपनी आंखों से देखकर जो कुछ भी बताया है वो कभी गलत नहीं हुआ है। हालांकि, शरीर के अंदर की खराबी को देखने और उसको समझने में नताशा को कुछ समय ज़रूर लगता है लेकिन वो किसी भी बीमारी को बिल्कुल सही पहचान लेती है।
Published on:
03 Feb 2018 05:32 pm
बड़ी खबरें
View Allविश्व की अन्य खबरें
विदेश
ट्रेंडिंग
