5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एयरटेल इस नए प्रीपेड प्लान के साथ रोज दे रहा 3 जीबी डेटा और नेटफ्लिक्स सब्सक्रिप्शन फ्री

Airtel New Prepaid Plan : एयरटेल के यूजर्स के लिए अच्छी खबर है। कंपनी ने एक नया प्रीपेड प्लान पेश किया है। इस प्लान के साथ यूजर्स को प्रतिदिन 3 जीडी डेटा के साथ नेटफ्लिक्स का सबस्क्रिपशन फ्री मिलेगा। यह अनोखा पैकेज, वर्तमान में प्रीपेड उपयोगकर्ताओं के लिए एयरटेल की ओर से अपनी तरह की एकमात्र पेशकश है, जो अब ओटीटी लाभों और तेज इंटरनेट स्पीड के साथ यूजर्स के लिए देश भर में उपलब्ध है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Jameel Ahmed Khan

•

Updated: 27 Nov 2023, 4:50 PM IST

Airtel New Prepaid Plan

Airtel New Prepaid Plan

Airtel New Prepaid Plan : एयरटेल के यूजर्स के लिए अच्छी खबर है। कंपनी ने एक नया प्रीपेड प्लान पेश किया है। इस प्लान के साथ यूजर्स को प्रतिदिन 3 जीडी डेटा के साथ नेटफ्लिक्स का सबस्क्रिपशन फ्री मिलेगा। यह अनोखा पैकेज, वर्तमान में प्रीपेड उपयोगकर्ताओं के लिए एयरटेल की ओर से अपनी तरह की एकमात्र पेशकश है, जो अब ओटीटी लाभों और तेज इंटरनेट स्पीड के साथ यूजर्स के लिए देश भर में उपलब्ध है। इस प्लान की कीमत 1499 रुपए है। इस प्लान के संबंध में कंपनी की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं होने के बावजूद, टेलीकॉम ऑपरेटर ने चुपचाप अपनी ऑफिशियल वेबसाइट और मोबाइल एप दोनों पर इस नए प्लान को लिस्ट कर दिया है।

यह भी पढ़ें : स्कैमर्स ने ठगने का नया तरीका ढूंढा, एक झटके में आपको बना देगा कंगाल

प्लान डिटेल्स
एयरटेल का 1499 रुपए का नवीनतम प्रीपेड रिचार्ज प्लान 3 जीबी दैनिक डेटा, असीमित वॉयस कॉल और प्रति दिन 100 एसएमएस प्रदान करता है। इसकी वैधता 84 दिनों के लिए है। इसके अलावा यूजर्स को नेटफ्लिक्स के बेसिक प्लान की फ्री मेंबरशिप, असीमित 5जी डेटा एक्सेस, अपोलो 24*7 सर्कल मेंबरशिप, मुफ्त हेलोट्यून्स और विंक म्यूजिक एक्सेस मिलेगा। भारत में नेटफ्लिक्स के बेसिक मेंबरशिप के लिए 199 रुपए देने पड़ते हैं। हालांकि, एयरटेल इसकी मेंबरशिप फ्री में दे रहा है जिसके चलते यूजर्स को अतिरिक्त शुल्क अदा नहीं करना होगा। उल्लेखनीय है कि यह पहली बार है जब एयरटेल नेटफ्लिक्स बेसिक का सब्सक्रिप्शन किसी प्रीपेड प्लान फ्री में दे रही है। माना जा रहा है कि एयरटेल ने यह कदम दूसरी कंपनियों को देखते हुए उठाया है जो पहले से नेटफ्लिक्स बेसिक का सब्सक्रिप्शन दे रही हैं।

जियो रिचार्ज प्लान
इस बीच, एयरटेल के प्रतिद्वंद्वी रिलायंस जियो के पास दो प्रीपेड प्लान हैं जिनमें नेटफ्लिक्स सब्सक्रिप्शन शामिल है, जो मोबाइल और बड़ी स्क्रीन के यूजर्स की जरूरतों को पूरा करती है। 1,099 रुपए का प्लान मोबाइल उपयोगकर्ताओं के लिए है, जो असीमित 5त्र डेटा, 2त्रक्च दैनिक डेटा, असीमित वॉयस कॉलिंग और 84 दिन की वैधता प्रदान करता है। बड़ी स्क्रीन के लिए, 1,499 रुपए का प्लान संगत उपकरणों पर असीमित 5त्र इंटरनेट प्रदान करता है, वह भी 84 दिनों की वैधता के साथ। दोनों प्लान में कंपनी नेटफ्लिक्स सब्सक्रिप्शन दे रही है।