फोटोग्राफी के लिए फोन के रियर में डिटेक्शन ऑटोफोकस के साथ 13 मेगापिक्सल का सिंगल कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए एआई फेस अनलॉक सपोर्ट के साथ 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। पावर के लिए फोन में 4000 एमएएच की बैटरी दी गयी है, जो 10W की चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके अलावा फोन में कनेक्टिविटी के लिए 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.2 और जीपीएस जैसे बेदतरीन फीचर्स दिए गए हैं।