नई दिल्ली: ई-कॉमर्स साइट Amazon इंडिया ने प्राइम मेंबरशिप के लिए मंथली सब्सक्रिप्शन का नया प्लान पेश किया है। नॉन-यूज़र्स इस नए प्लान के जरिए मात्र 129 रुपये खर्च कर एक महीने के लिए अमेज़न के प्राइम मेंबर बन सकते हैं। बता दें अमेज़न के प्राइम मेंबर्स को हर प्रोडक्ट्स पर फ्री डिलीवरी, अनलिमिटेड वीडियो और टीवी शो से लेकर कई तरह की सुविधाएं मिलती हैं।