फोटोग्राफी के लिए हैंडसेट के रियर में 3 कैमरे दिए गए हैं, जबकि फ्रंट में 1 कैमरा दिया गया है। रियर की बात करें तो पहला कैमरा f/1.8 अपर्चर के साथ 48 मेगापिक्सल, दूसरा 8 मेगापिक्सल और तीसरा 5 मेगापिक्सल का है, जबकि फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का पॉप-अप सेल्फी व वीडियो कॉलिंग कैमरा दिया गया है। पावर के लिए फोन में 3700mAh की बैटरी दी गयी है। कंपनी का दावा है कि 15 मिनट में फोन 24 फीसदी चार्ज हो जाता है।फोन की कीमत 28,990 रुपये रखी गयी है।