Amazon सेल में इस स्मार्टफोन को 9,999 में बेचा जा रहा है। इसके अलावा इस कीमत में 1,000 रुपये का अमेजन पे कैशबैक भी मिलेगा। इसमें 6.4 इंच का फुल एचडी प्लस सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। फोन एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर काम करता है और इसमें एक्सिनोस 7904 ऑक्टा-कोर SoC प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। फोटोग्राफी के लिए रियर में तीन कैमरे दिए गए हैं, जिसमें से पहला कैमरा 13 मेगापिक्सल, दूसरा 5 मेगापिक्सल और तीसरा 5 मेगापिक्सल का है। वहीं सेल्फी के लिए फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। पावर के लिए फोन में 5000 एमएएच की बैटरी दी गई है, जो 15W फास्ट चार्जर को सपोर्ट करती है।