4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आनंद महिंद्रा ने डाउनलोड की Signal एप तो लोगों ने किए ऐसे कमेंट्स, पढ़कर आपको भी होगी हैरानी

आनंद महिंद्रा ने ट्विटर पर लिखा कि उन्होंने मैसेज भेजने और प्राप्त करने के लिए सिग्नल एप इंस्टॉल किया है। आनंद महिंद्रा के इस ट्वीट पर लोग मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mahendra Yadav

•

Updated: 11 Jan 2021, 9:01 PM IST

Anand Mahindra

Anand Mahindra

महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा सोषल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं, खासतौर पर ट्विटर। वे अक्सर कई चीजों को लेकर ट्वीट करते रहते हैं। कई बार आनंद महिंद्रा कुछ ऐसी मजेदार चीजें भी साझा करते हैं। यूजर्स भी इन पर अपनी प्रतिक्रिया देते हैं। अब उन्होंने ऐसा कुछ ट्वीट किया कि कई यूजर्स उनको सपोर्ट कर रहे हैं और कुछ उन्हें सलाह भी दे रहे हैं। दरअसल, आनंद महिंद्रा ने ट्विटर पर लिखा कि उन्होंने मैसेज भेजने और प्राप्त करने के लिए सिग्नल एप इंस्टॉल किया है।

यूजर्स ने किए ऐसे कमेंट
आनंद महिंद्रा के इस ट्वीट पर लोग मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं। बता दें कि व्हाट्सअप की नई पॉलिसी पर उठ रहे सवालों के बीच लोग सिग्नल एप डाउनलोड कर रहे हैं। ऐसे में आनंद महिंद्रा के इस ट्वीट पर यूजर्स ने प्रतिक्रिया देते हुए कमेंट किए। एक ने लिखा कि अगर आप प्राइवेसी की चिंता करते हैं तो आप सोशल मीडिया यूज करना भूल जाइए। वहीं कुछ ने समर्थन आनंद महिंद्रा को सपोर्ट करते हुए कुछ लोगों ने लिखा कि आपने यह सही किया है।

वहीं एक यूजर ने लिखा कि जब आपने भी इस एप को डाउनलोड कर ही लिया है, तो मुझे भी बिना चिंता किये हुए इस एप को डाउनलोड कर लेना चाहिए। वहीं कुछ लोगों ने आनंद महिंद्रा को सलाह देते हुए लिखा कि वे भी इस तरह का एप लॉन्च कर दें।

यह भी पढ़ें-डाउनलोड करने से पहले एक बार जरूर पढ़ लें Signal App की प्राइवेसी पॉलिसी के बारे में

डाउनलोडिंग में 36 फीसदी इजाफा
ऐलन मस्क की अपील के बाद सिग्नल एप के यूजर्स बेस में काफी वृद्धि देखने को मिली है। रिपोर्ट के अनुसार, सिर्फ भारत में ही पिछले एक सप्ताह में सिग्नल की डाउनलोडिंग में 36 फीसदी का इजाफा देखने को मिला है। बता दें कि सिग्नल एप की चर्चा सबसे ज्यादा इसकी प्राइवेसी और सिक्योरिटी को लेकर हो रही है। बता दें कि एलन मस्क ने अपने फॉलोअर्स से व्हाट्सएप की जगह सिग्नल एप यूज करने की सलाह दी थी। इसके बाद से इस एप के यूजर्स की संख्या में अचानक से बढ़ोतरी हुई है।

यह भी पढ़ें-WhatsApp छोड़ अब इस मैसेजिंग एप का उपयोग कर रहे लोग, यूजर्स की बाढ़ सी आ गई

फ्री एप्स में बनी नंबर 1
क्रॉस-प्लेटफॉर्म एन्क्रिप्टेड मैसेजिंग सर्विस सिग्नल ने भारत सहित दुनिया के कई देशों में एप स्टोर के फ्री एप्स कैटेगरी में पहला स्थान हासिल किया है। हाल ही सिग्नल के आधिकारिक ट्विटर हैंडल ने एक स्क्रीनशॉट को साझा किया, जिसमें भारत में इसे व्हाट्सएप से ऊपर पहले स्थान पर दिखाया गया है। इसे ट्वीट करते हुए लिखा गया है, देखिए आप लोगों ने क्या किया है। भारत के अलावा जर्मनी,फ्रांस, ऑस्ट्रिया, फिनलैंड, हॉन्ग कॉन्ग, स्विटजरलैंड में भी सबसे ज्यादा डाउनलोड किए गए एप्स में यह अव्वल रहा है।