बता दें कि WhatsApp भारत में सबसे ज्यादा यूज किए जाने वाला मैसेजिंग ऐप है और दुनियाभर में व्हॉट्सएप के करीब 1.5 मिलियन एक्टिव यूजर्स हैं, क्योंकि ये अपने यूजर्स को फ्री वीडियो कॉल, वॉयस कॉल, पेमेंट फीचर समेत कई बेहतरीन फीचर दे रहा है। माना जा रहा है कि आने वाले समय में और कई बेहतरीन फीचर पेश किए जाएंगे। ऐसे में Kimbho कितना यूजर्स के दिलों में जगह बना पाता है यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा।