5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Coronavirus Impact: मुलाकात से ज्यादा मैसेज के जरिए बात कर रहे लवर्स, मैसेज में 25 से 30 फीसदी की हुई बढ़ोतरी

Highlights- पैर पसारते कोरोना वायरस (Coronavirus) के डंक से ये लवर्स भी अछूते नहीं हैं-डेटिंग खत्म कर message से अपनी बातें कर रहे हैं-यूजर्स का कहना है कि फिलहाल वो सोशल डिस्टेंस (Social Distancing) बना रहे हैं
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Ruchi Sharma

•

Updated: 23 Mar 2020, 2:19 PM IST

Coronavirus Impact: Messaging Between Lovers Increased by 25-30%, Uses Chatting Instead of Meeting in Person

Coronavirus Impact: मुलाकात से ज्यादा मैसेज के जरिए बात कर रहे लवर्स, मैसेज में 25 से 30 फीसदी की हुई बढ़ोतरी

नई दिल्ली. चीन ईरान और इटली जैसे देशों पर कहर बरपाने वाले कोरोना वायरस ने प्रेमी प्रेमिकाओं को भी अपनी जद में ले लिया है। सात जन्म तक साथ निभाने का वादा करने वाले प्रेमी प्रेमिका कोरोना वायरस के चलते डेटिंग से परहेज कर रहे हैं। पहले से तय डेटिंग (Dating) को टाला जा रहा है। पैर पसारते कोरोना वायरस के डंक से ये लवर्स भी अछूते नहीं हैं। एक डेटिंग सर्विस (Dating service) के संस्थापक के मुताबिक पिछले करीब एक हफ्ते के दौरान उनके प्लेटफॉर्म पर लोगों के मैसेज में 25 से 30 फीसदी की बढ़ोतरी देखी गई है। उन्होंने बताया कि उनकेे ऐप पर भारी बढ़ोतरी का कारण लोगों का कोरोना के डर से बाहर न निकलना है। जिन्होंने डर से अब डेटिंग खत्म कर message से अपनी बातें कर रहे हैं। इन यूजर्स का कहना है कि फिलहाल वो सोशल डिस्टेंस बना रहे हैं।

इसके साथ ही दूसरे डेटिंग ऐप्स पर कोरोना का असर नजर आ रहा है। टिंडर की ओर से कोरोना को लेकर एडवाइजरी जारी की गई है। टिंडर ने यूजर्स से कहा है कि वे चाहते हैं कि उनकी 'मौज-मस्ती जारी रहे तो उन्हें हैंड सैनिटाइजर ले जाना और सामाजिक दूरी बनाए रखना बेहद जरूरी है।'

Dating Apps बिजनेस ठप्प

वहीं प्यार करने वाले लोग किसी से डरे या न डरे पर कोरोना का डर साफ दिख रहा है। कोरोना के चलते डेटिंग ऐप ( Dating Apps ) का बिजनेस भी धीमा हो गया है। फिलहाल बेहद कम लोग डेटिंग ऐप का इस्तेमाल कर रह है। डेटिंग साइट्स पर कुछ ऐसे विज्ञापन भी शुरू किए गए हैं जिनमें कोरोना वायरस से बचने के तरीके सुझाए जा रहे हैं। इनमें बताया गया है कि डेट पर हाथ मिलाने से बचें, गले मिलने से बचें और मास्क पहनकर बात करें। इसके साथ ही एक तय दूरी बनाकर रखें।