5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Coronavirus Impact: Twitter यूजर्स की संख्या में हुआ इजाफा

Coronavirus Impact: सही जानकारी के लिए Twitter से जुड़ रहे लोग पहली तिमाही 2020 में Twitter यूजर्स की संख्या में हुआ इजाफा
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Pratima Tripathi

•

Updated: 24 Mar 2020, 11:04 AM IST

Number of Active Users Increased on Twitter

Coronavirus Impact on Twitter

नई दिल्ली:coronavirus के चलते हर कोई अपने घर में रहना पसंद कर रहा है। ऐसे में घर में मनोरंजन के लिए लोग सोशल मीडिया साइट्स का सहारा ले रहे हैं ताकि बोर न हो। यही वजह है कि माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट Twitter के एक्टिव यूजर्स की संख्या में बढ़ोत्तरी देखी गयी है। दरअसल, लोग लेटेस्ट अपडेट के लिए भरोसेमंद अधिकारियों से जुड़ा रहना पसंद कर रहे हैं, जिससे की उन्हें सही जानकारी मिल सके।

COVID-19 pandemic की वजह से पहली तिमाही में ट्विटर यूजर्स की संख्या में तेजी से इजाफा देखने को मिल रहा है, जो पिछले साल 2019 की तुलना में काफी अधिक है। Twitter के चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर नेड सेगल का कहना है कि COVID-19 वैश्विक महामारी के तौर पर सामने आया है और इसके चलते दुनियाभर में Twitter का विज्ञापन राजस्व सबसे अधिक प्रभावित हुआ है। बता दें कि Coronavirus के इफेक्ट की जानकारी देने वाला ये पहला विज्ञापन-समर्थित अमेरिकी प्लेटफॉर्म है।

Redmi Note 9 Pro आज एक बार फिर फ्लैश सेल में 12 बजे बेचा जाएगा, जानें ऑफर्स

गौरतलब है कि कोरोना का कहर कम होने का नाम नहीं ले रहा है। देश में 511 लोग कोरोना के पॉजिटिव पाए गए हैं, जिसमें से 10 लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना वायरस के सबसे ज्यादा केस महाराष्ट्र और केरल से सामने आए है। इससे महाराष्ट्र में अब तक 101 और केरल में 95 लोग संक्रमित हैं। कोरोना के बढ़ते केस को देखते हुए देश के 30 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में लॉकडाउन का ऐलान कर दिया गया है।