नई दिल्ली: आज कल सोशल मीडिया का जमाना है जिसमें लोग मैसेज भेजने के लिए सोशल मीडिया WhatsApp और Facebook जैसे मैसेंजर का सहारा लेते हैं, लेकिन अगर आप लंबे समय से स्मार्टफोन इस्तेमाल कर रहे हैं तो आपको पता होगा कि इन सोशल ऐप्स के आने से पहले लोग मैसेज भेजने के लिए SMS का सहारा लेते थे जो कि अब नहीं होता है लेकिन अब बहुत जल्द आप अपने डेस्कटॉप और लैपटॉप से SMS भेज पाएंगे वो भी मोबाइल की तरह।