न्गुओनली ने कहा कि उसे नवंबर 2021 और जून 2022 के बीच क्रिप्टो (Crypto) में 67 लाख रुपए (लगभग 80,000 डॉलर) का नुकसान हुआ। इतना पैसा उसने कैसे खो दिया, टेकी ने कहा कि उसने पहले ही बिटकॉइन और एथेरियम में लगभग 33 लाख रुपए (40,000 डॉलर) का निवेश किया था। इसके अलावा शीबा इनु और डॉगकॉइन में कुछ सौ डॉलर का निवेश किया था। हालांकि, जैसे ही बिटकॉइन की कीमत गिरी, टेकी ने 12 लाख रुपए (15,000 डॉलर) उधार के पैसे से और खरीदने का फैसला किया।