नई दिल्ली: अगर आप Inbox by Gmail App का इस्तेमाल करते हैं तो यह खबर आपके लिए है, क्योंकि गूगल इस ऐप को बंद करने वाला है। रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी Inbox by Gmail App को अगले साल मार्च यानी 2019 में पूरी तरह से बंद कर देगा। इस ऐप को गूगल ने 2014 में लॉन्च किया था ताकि यूजर्स को मेल देखने में आसानी हो, लेकिन मिल रही शिकायतों के बाद अब इस ऐप को बंद करने का फैसला लिया गया है।