7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Holi 2022: अपनी फोटो का WhatsApp Sticker बनाकर देना चाहते हैं होली की शुभकामनाएं, अपनाएं ये ट्रिक

Holi 2022: होली को खास बनाने के लिए आप अपनी फोटो का WhatsApp Sticker बनाकर शुभकामनाएं दे सकते हैं। स्टिकर बनाने के लिए आप नीचे बताए गए आसान प्रोसेस को फॉलो करें।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Ajay Verma

•

Updated: 18 Mar 2022, 9:29 AM IST

holi_2.jpg

holi

आज पूरा देश होली (Holi 2022) का त्यौहार मना रहा है। इस खास अवसर पर जो लोग काम के सिलसिले से दूसरे शहरों में हैं, वो अपनों से मिलने के लिए अपने घर पहुंच चुके हैं। घरों में स्वादिष्ट पकवान बनाएं जा रहे हैं और होली खेलने की तैयारियां चल रही हैं। इसके साथ ही व्हाट्सएप पर होली की शुभकामनाएं देने का सिलसिला भी बरकरार है। यदि आप भी अपने दोस्तों और परिवार के लोगों को खास अंदाज में होली की शुभकामनाएं देना चाहते हैं तो हम आपको एक तरीका बताएंगे, जिससे आप खुद की फोटो का स्टिकर (WhatsApp Sticker) बना सकते हैं। इन स्टिकर के जरिए आप दोस्तों और परिवार के लोगों को होली की शुभकामनाएं दे सकते हैं।

ये भी पढ़ें: Holi से ठीक पहले BSNL ने ग्राहकों को दिया शानदार तोहफा, देखे बिना नहीं रह पाएंगे आप

अपनी फोटो को बनाना चाहते हैं WhatsApp Sticker, फॉलो करें ये आसान स्टेप्स :

1. अपनी फोटो का Whatsapp Sticker बनाने के लिए गूगल प्ले-स्टोर पर जाकर स्टिकर मेकर ऐप डाउनलोड करें
2. ऐप को ओपन करें।
3. प्राइवेसी पॉलिसी को स्वीकार करके आगे बढ़ें।
4. Personal Sticker पर टैप करें।
5. अब इमेज ऑप्शन पर टैप करें।
6. यहां से अपनी पसंद की किसी भी एक फोटो को चुनें।
7. फोटो को अपने हिसाब से एडिट करें।
8. इसके बाद ऐड टू व्हाट्सएप पर टैप करें।
9. अब आपको आपका बनाया हुआ स्टिकर व्हाट्सएप पर स्टिकर पैक में मिल जाएगा। यहां से आप अपने दोस्तों और परिवार के सदस्यों को स्टिकर भेजकर होली की शुभकामनाएं दे सकते हैं।

ये भी पढ़ें: 10 साल की वारंटी के साथ Thomson ने लॉन्च किए 4 नए सस्ते AC, कीमत 26490 रुपये से शुरू

वेब बीटा इंफो की रिपोर्ट के मुताबिक, मैसेजिंग ऐप व्हाट्सएप अपने प्लेटफॉर्म पर एक नया फीचर जोड़ने की तैयारी कर रही है। इसका नाम वॉइस नोट प्लेयर है। यह फीचर आपको व्हाट्सएप की चैट लिस्ट में मिलेगा। यहां से आप वॉइस नोट को आसानी से सुन पाएंगे।