नई दिल्ली। क्रिसमस ( Christmas ) के साथ-साथ नया वर्ष ( New Year ) भी दहलीज पर खड़ा है। ऐसे में हर कोई इस नए वर्ष का स्वागत अपने-अपने अंदाज में करना चाहता है। हर कोई चाहता है कि ये नया साल उसके लिए ढेर सारी खुशियां लेकर आए। पीला रंग उत्सव का रंग कहलाता है, लिहाजा कई लोग खुशी के मौके पर येलो कलर का अलग-अलग तरीके से इस्तेमाल करते हैं। घर से लेकर कपड़े यहां तक की गैजेट्स भी गोल्डन कलर में रंग जाते हैं। दरअसल गोल्ड कलर को सौभाग्य का प्रतीक भी माना जाता है। इस गोल्डन कलर का इस्तेमाल आप वॉट्सएप ( WhatsApp )लोगो में भी कर सकेत हैं।