इन दिनों व्हाट्सऐप पर कोरोना वायरस से जुड़े कई गलत वीडियो, फोटो और मैसेज शेयर किए जा रहे थे और कोरोना वायसर से जुड़े गलत आंकड़े भी दिए जा रहे थे। ऐसे में इस फीचर की मदद से गलत मैसेज की पहचान कर सकेंगे। कंपनी का कहना है कि इस फीचर का इस्तेमाल काफी आसान है। फिलहाल Search the Web फीचर ब्राजील, इटली, आयरलैंड, मैक्सिको, स्पेन जैसे देशो में रोलआउट कर दिया गया है।