ऐसे करें रीस्टोर:
1. सबसे पहले इंस्टाग्राम पर जाएं, यहां अपने प्रोफाइल या प्रोफाइल पिक्चर पर क्लिक करें, ये ऑप्शन आपको नीचे में दाईं तरफ मिलता है।
2. इसके बाद टॉप पर दाईं तरफ दिख रहे तीन लाइन वाले मैन्यू पर क्लिक करें।
3. यहां आपको सबसे नीचे सेटिंग का ऑप्शन दिखेगा।
4. सेटिंग पर क्लिक करने बाद आपको अकाउंट सेक्शन पर जाना होगा।
5. यहां बॉटम में आपको रीसेंटली डिलीटेड का विकल्प नजर आएगा। आप इस पर क्लिक करके अपने डिलीटेड आइटम्स को रीस्टोर कर सकते हैं।
6. यहां आपसे पूछा जाएगा कि आप किस कंटेंट को रीस्टोर या परमानेंटली डिलीट करना चाहते हैं।
7. अब आप उस फोटो, वीडियो या स्टोरी पर क्लिक करें जिसे आप रीस्टोर करना चाहते हैं।
8. इसके बाद आपको मोर ऑप्शन पर क्लिक करना होगा जो ऊपर से दाईं तरफ होगा। अब रीस्टोर टु प्रोफाइल, रीस्टोर या रीस्टोर कंटेंट में से जो विकल्प दिखे उसे क्लिक करें।