यूनिफाइड मोबाइल ऐप्लीकेशन फॉर न्यू ऐज गवर्नेंस (Umang) मोबाइल ऐप के जरिए आप अपने सभी सरकारी कामों को घर बैठे आसानी से कर सकते हैं। जैसे- पैन कार्ड, EPFO में क्लेम, LPG सिलिंडर बुकिंग, पासपोर्ट और DL के लिए आवेदन कर सकते हैं। ये ऐप एंड्रॉयड और एप्पल दोनों यूजर्स के लिए उपलब्ध है। मोबाइल यूजर्स ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं।