नई दिल्ली: भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही तीन वनडे मैचों की सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच आज लीड्स के हेडिंग्ले क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा। इस क्रिकेट मैच को जीतने वाली टीम सीरीज पर कब्जा जमाएगी। ऐसे में हर कोई इस मैच को देखना चाहेगा। चूकिं, अब स्मार्टफोन और इंटरनेट के इस जमाने में हर कोई अपने स्मार्टफोन पर ही आसानी से मैच देखना चाहता है। इसके लिए हम आपको 3 ऐसे ऐप्स के बारे में बता रहे हैं जिसके जरिए आप आज के मैच का लाइव प्रसारण मुफ्त में देख सकेंगे। आइए जानते हैं इन ऐप्स के बारे में।