11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

149 रुपये वाला Jio, Airtel और Voda-Idea का बेस्ट डेटा प्लान, मिलेगा अनलिमिटेड कॉलिंग

कम डाटा यूज करने वाले यूजर्स के लिए बेस्ट प्लान 149 रुपये की शुरुआती कीमत में मिलेंगे ये प्लान्स रोजाना 1 जीबी डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और मैसेज का लाभ
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Pratima Tripathi

•

Updated: 31 Jan 2020, 4:19 PM IST

Jio, Airtel and Voda-Idea Best Data Plans

Jio, Airtel and Voda-Idea Best Data Plans

नई दिल्ली: कम डाटा यूज करने वाले यूजर्स को आज रिलायंस जियो, एयरटेल और वोडाफोन-आईडिया के कुछ ऐसे प्लान्स के बारे में बताएंगे, जिसमें रोजाना 1 जीबी डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और मैसेज का लाभ मिलता है। इन सभी प्लान की कीमत 149 रुपये से शुरू हो रही है।

149 रुपये वाला Reliance Jio का प्रीपेड प्लान

जियो के इस प्लान में यूजर्स को रोजाना रोज 1 जीबी डेटा, जियो से जियो पर अनलिमिटेड कॉलिंग व अन्य नेटवर्क पर कॉलिंग के लिए 300 नॉन जियो मिनट्स मिलेगा। साथ ही हर रोज 100 एसएमएस का भी लाभ मिलेगा। इस पैक की वैधता 24 दिनों की है। इसके अलावा जियो ऐप्स का मुफ्त सब्सक्रिप्शन भी मिलता है।

199 रुपये वाला Vodafone-Idea का प्रीपेड प्लान

वोडाफोन-आईडिया दोनों यूजर्स के लिए इस प्लान में प्रतिदिन 1 जीबी डेटा, किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 एसएमएस मिलता है। इस प्लान की वैलिडिटी 21 दिनों की है। साथ ही इस पैक में वोडाफोन प्ले और ZEE5 ऐप्स का सब्सक्रिप्शन मुफ्त मिलेगा।

219 रुपये वाला Airtel का प्रीपेड प्लान

एयरटेल का प्लान कीमत की तरह सुविधा के मामले में भी वोडाफोन की तरह ही है। इसमें डेटा के अलावा किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 एसएमएस रोज मिलते हैं। प्लान की वैलिडिटी भी 28 दिन की ही है।