इससे पहले रिलायंस जियो ने Jio Phone यूजर्स के लिए 'All-in-One' प्लान लॉन्च किया है। इसमें 75 रुपये वाले रीचार्ज प्लान में यूजर्स को 28 दिनों की वैधता के साथ 56 जीबी डेटा और 50 एसएमएस मिलेगा। साथ ही जियो नंबर से जियो नंबर व लैंडलाइन पर कॉलिंग की फ्री सुविधा मिलेगी। वहीं गैर-जियो नंबर पर कॉल करने के लिए 500 मिनट फ्री मिलेगा। इसके अलावा जियो 125 रुपये, 155 रुपये , 185 रुपये वाला प्लान भी पेश किया है, जो 28 दिनों की वैधता के साथ है। हालांकि तीनों प्लान में अलग-अलग डाटा का लाभ मिलेगा। जैसे- 14 जीबी डाटा, 28 जीबी डाटा और 56 जीबी डाटा मिलेगा। साथ ही तीनों प्लान में अनलिमिटेड जियो टू जियो और लैंडलाइन कॉल्स फ्री, गैर-जियो नंबर पर 500 कॉल फ्री और 300 एसएमएस फ्री मिलेगा।