6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

JioTVCamera लॉन्च, टीवी से कर सकते हैं फुल-स्क्रीन वीडियो कॉल

Reliance Jio ने यूजर्स के लिए लॉन्च किया JioTVCamera TV से कर सकते हैं फुल-स्क्रीन वीडियो कॉल 2,999 रुपये है JioTVCamera की कीमत
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Pratima Tripathi

•

Updated: 1 Feb 2020, 6:45 PM IST

JioTVCamera launched in India

JioTVCamera launched

नई दिल्ली: Reliance Jio ने अपने यूजर्स के लिए JioTVCamera एक्सेसरी लॉन्च किया है। इससे जियो फाइबर यूजर्स को वीडियो कॉल करने में मदद मिलेगी। जियोटीवीकैमरा को यूजर्स अपने टीवी सेट करके सीधा टीवी से ही वीडियो कॉल कर सकते हैं। ग्राहक JioTVCamera को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट Jio.com से खरीद सकते हैं और भारत में इसकी कीमत 2,999 रुपये रखी गयी है। अगर आपका बजट कम है तो EMI के तहत भी इसे खरीद सकते हैं। अगर ऑफर्स की बात करें तो कंपनी इसपर एक साल की वारंटी भी दे रही है।

नए JioTVCamera की कीमत 2,999 रुपये है और यह Jio.com के जरिए खरीदा जा सकता है। Reliance Jio इस कैमरा की खरीद पर किस्तों के विकल्प भी दे रहा है। और कंपनी का दावा है कि यह कैमरा ग्राहक के पते पर तीन से पांच बिजनेस दिनों के अंदर डिलिवर हो जाएगा। जियो इस डिवाइस पर एक साल की वारंटी भी दे रही है। इसके अलावा यदि कैमरा डेमेज या खराब निकलता है तो उसे डिलिवर होने के सात दिनों के भीतर बदला भी जा सकता है।

JioTVCamera के जरिए ग्राहक केवल जियो नंबर पर ही वीडियो कॉल कर सकते हैं। हालांकि ऑडियो कॉलिंग सभी मोबाइल और लैंडलाइन नंबर पर की जा सकती है। सेट-टॉप-बॉक्स से कैमरा को यूएसबी केबल से जोड़ने के बाद यूज़र्स को अपने टीवी को रीस्टार्ट करना होगा। इसके बाद Jiocall ऐप में अपना लैंडलाइन नंबर एंटर करना होगा, जिसके जरिए कॉल कर सकते हैं। JioTVCamera का फील्ड-ऑफ-व्यू 120 डिग्री है, जिसकी मदद से कैमरा काफी बड़ा क्षेत्र कवर करता है। इसका पूरा वज़न 93 ग्राम है और इसका डायमेंशन 118x37.2x30.8 एमएम है। इसमें 1/2.7-इंच का CMOS सेंसर दिया है, जो 3.1 एमएम फोकल लेंथ के साथ आता है।