31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Paytm क्रेडिट कार्ड के लिए ऐसे करें अप्लाई, मिलेगा जबदस्त कैशबैक

Paytm ने अपने पहले क्रेडिट कार्ड को इसी महीने किया है लॉन्च इस कार्ड के लिए Paytm App पर अप्लाई किया जा सकता है इस कार्ड पर यूजर्स को अनलिमिटेड 1% कैशबैक मिलेगा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Vishal Upadhayay

•

Updated: 20 May 2019, 1:28 PM IST

paytm

Paytm क्रेडिट कार्ड के लिए ऐसे करें अप्लाई, मिलेगा जबदस्त कैशबैक

नई दिल्ली: ई-कॉमर्स साइट पेटीएम ( Paytm ) ने इसी महीने अपने पहले क्रेडिट कार्ड को लॉन्च किया है। इस क्रेडिट कार्ड के लिए कंपनी ने सिटी ( City ) बैंक के साथ साझेदारी की है। इस कार्ड की सबसे बड़ी ख़ासियत यह है कि इसका इस्तेमाल भारत सहित दूसरे देशों में किया जा सकेगा। ऐसे में आइए जानते हैं कि पेटीएम यूजर्स कैसे इस कार्ड के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

क्रेडिट कार्ड के लिए ऐसे करें अप्लाई

साल 2017 में पेटीएम ऐप को भारत में 10 करोड़़ से ज्यादा लोगों ने डाउनलोड किया था। ऐसे में कंपनी के कई ऐसे यूजर्स होंगे जो इस कार्ड के लिए अप्लाई करना चाहते हैं। अगर आप भी उन्हीं में से एक हैं तो इस कार्ड के लिए पेटीएम ऐप पर अप्लाई किया जा सकता है। इस क्रेडिट कार्ड के लिए आपको हर महीने 500 रुपये चुकाने होंगे। लेकिन अगर आप एक साल में 50,000 रुपये या इससे अधिक की शॉपिंग करते हैं तो आपको किसी भी प्रकार का कोई चार्ज नहीं देना होगा।

इन यूजर्स को मिलेगा क्रेडिट कार्ड

पेटीएम ने सिटी बैंक के साथ मिल कर एक क्राइटेरिया तैयार किया है। इस तहत कंपनी कुछ यूजर्स की पहचान करेगी और ये तय करेगी कि क्रेडिट कार्ड दिया जा सकता है या नहीं। मतलब आपकी कंपनी के साथ क्रेडिट हिस्ट्री जैसी भी हो आपको क्रेडिट कार्ड मिल सकता है। Paytm First Credit Card देने के लिए कंपनी रेगुलर कस्टमर के यूसेज के आधार पर यह तय करेगी की किसे क्रेडिट कार्ड दिया जाएगा।

क्रेडिट कार्ड के साथ मिल रहें ऑफर्स

यूजर्स इस क्रेडिट कार्ड के पासबुक के जरिए ऑफर को आसानी से ट्रैक कर सकते हैं। कंपनी की माने तो इस कार्ड पर यूजर्स को अनलिमिटेड 1% कैशबैक मिलेगा। इस कैशबैक को हर महीने क्रेडिट कार्ड में डाल दिया जाएगा। इतना ही नहीं इस कार्ड पर कंपनी की तरफ से 10,000 रुपये तक का प्रोमोकोड मिलेगा। लेकिन इसके लिए आपको इस कार्ड से कम से कम 10,000 रुपये खर्च करने होंगे।