Twitter Account : ट्विटर ने ट्वीट देखने के लिए अकाउंट बनाना अनिवार्य कर दिया है, लेकिन एलन मस्क (Elon Musk) ने डेटा स्क्रैपिंग मुद्दों के कारण इसे 'अस्थायी आपातकालीन उपाय' कहा है। हालांकि, एलोन मस्क ने इस कदम को "अस्थायी आपातकालीन उपाय" बताया है। अब तक जिन यूजर्स का अकाउंट नहीं था, वे बिना अकाउंट के मशहूर हस्तियों के ट्वीट (tweet) देख सकते थे, लेकिन अब पसंदीदा ट्वीट्स देखने के लिए यूजर्स को साइन अप करना पड़ेगा। बिना साइन अप के यूजर्स आगे नहीं बढ़ पाएंगे और उन्हें साइन अप पेज पर रिडायरेक्ट कर दिया जाएगा।