इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp पिछले कुछ समय से अपनी नई प्राइवेसी पॉलिसी को लेकर चर्चा में है। यूजर्स अब इस ऐप से दूरी बना रहे हैं। दरअसल, यूजर्स इस ऐप पर अपनी प्राइवेसी को लेकर चिंतित हैं। हालांकि इस बीच यह मैसेजिंग ऐप अपने यूजर्स के लिए नए—नए फीचर्स पर भी काम कर रही है। अब व्हाट्सएप पर एक नया फीचर आया है, जिसकी डिमांड काफी समय से हो रही थी। इस फीचर की मदद से आप इस मैसेजिंग ऐप से कुछ समय के लिए ब्रेक ले सकते हैं। तो जानते हैं व्हाट्सएप के इस नए फीचर के बारे में।