5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Reliance Jio का बड़ा ऐलान, पूरी तरह नहीं बंद होगी फ्री आउटगोइंग कॉल्स

Reliance Jio यूजर्स के लिए खुशखबरी यूजर्स को मिलेगा 30 मिनट का फ्री टॉक टाइम
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Pratima Tripathi

•

Updated: 12 Oct 2019, 1:26 PM IST

mukesh ambani

नई दिल्ली: रिलायंस जियो अपने यूजर्स को खुश करने के लिए लिमिटेड पीरियड ऑफर पेश किया है। इसके तहत यूजर्स को 30 मिनट का फ्री टॉक टाइम मिलेगा। दरअसल हाल ही में Reliance Jio ने अपने यूजर्स को कहा कि उन्हें दूसरे नेटवर्क पर कॉलिंग के लिए 6 पैसे प्रति मिनट की दर से भुगतान करना होगा।

गौरतलब है कि जियो के इस फैसले के बाद यूजर्स अपना नंबर पोर्ट करने की धमकी दे रहे हैं। इसके साथ ही ट्विटर पर #boycott-Jio हैशटैग ट्रेंड करने लगा। इसके थोड़ी देर बाद #ilovejio हैशटैग भी ट्रेंड करने लगा है। इसके बाद जियो की तरफ से बयान जारी किया गया है कि एयरटेल और वोडाफोन आइडिया ग्राहकों को लुभाने की कोशिश में जुटी है।

यह भी पढ़ें- आज Motorola One Macro की सेल, जियो की ओर से मिलेगा 2,200 रुपये का कैशबैक

इस बीच Reliance Jio ने ट्वीट करके जानकारी दी है कि जिन ग्राहकों ने 9 अक्टूबर या उससे पहले अपने जियो नंबर को रीचार्ज कराया है। उन्हें मुफ्त आउटगोइंग कॉल्स की सुविधा मिलती रहेगी। लेकिन यह सुविधा सिर्फ मौज़ूदा रीचार्ज प्लान की वैधता पर उपलब्ध रहेगी।

जियो का कहना है कि TRAI के नियम की वजह से हमे ये फैसला लेना उठा पड़ा है, जो अस्थाई कदम है। कंपनी का कहना है कि IUC के खत्म होते ही कॉलिंग को फ्री कर दिया जाएगा। बता दें कि जियो के इस फैसले के बाद यूजर्स जियो नेटवर्क और लैंडलाइन पर ही फ्री कॉल कर सकते हैं।

अगर दूसरे नेटवर्क पर भी फ्री कॉलिंग की सुविधा चाहते हैं तो अापको IUC टॉप-अप वाउचर रीचार्ज करना होगा जिसकी शुरुआती कीमत 10, 20, 50, 100 रुपये है, जो मंथली प्लान से अलग से रीचार्ज करना होगा। इसके अलावा 500 और 1,000 रुपये का भी वाउचर है, जो हैवी प्लान के लिए पेश किया गया है। इसमें यूजर्स को 7,012 मिनट और 14,074 मिनट फ्री कॉलिंग की सुविधा मिलेगी।