Super Mario Run गेम को एंड्रॉयड के लिए ऑफिशली कब जारी किया जाएगा, इस बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है। लेकिन गेम बनाने वाली कंपनी Nintendo ने इसे लिस्ट प्ले स्टोर पर लिस्ट कर दिया है। आपको बता दें कि इस गेम को कुछ हफ्ते पहले ही एपल iOS यूजर्स के लिए जारी किया गया था। यह गेम लॉन्च होने के तुरंत बाद ही यह यूजर्स के बीच काफी पॉपुलर हो गया। इस गेम के लॉन्च होने के शुरुआती तीन दिनों में ही 3 करोड़ 70 लाख लोगों ने इसे डाउनलोड किया। इसकी एवज में कंपनी को 1 करोड़ 40 लाख डॉलर की जबरदस्त कमाई हुई। हालांकि जितनी तेजी से यह गेम पॉपुलर हुआ, उतनी ही जल्दी से लोगों में इसके प्रति रोमांच कम हो गया।