आगे डुरोव ने ब्लॉग में लिखा है कि Whatsapp यूजर्स की प्राइवेसी को गलत तरीके से हैंडल किया जाता है, क्योंकि हाल ही में व्हाट्सऐपमें एक बग आया था जो एक वॉयस कॉल के जरिए यूजर्स की फोटोज, ई-मेल्स, मैसेजेज, कॉल लॉग जैसे अहम जानकारी हैक्स तक पहुंचा रहा था। उन्हें आगे लिखा कि इसका हमला सिर्फ एंड्रायड पर नहीं बल्कि iOS, विंडोज और काई OS पर भी हुआ था। साथ ही लिखा कि इस बम के बारे में जानने के बाद ज्यादा आश्चर्य नहीं हुआ क्योंकि पिछले दस सालों में Whatsapp एक दिन भी सुरक्षित नहीं रहा है। ब्लॉग में लिखा है कि Whatsapp एक सुरक्षा खामी को दूर करता है तो दूसरी दिक्कत सामने आ जाती है।