11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बेरोजगारों को लखपति बना सकते हैं ये सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, 50 हजार से 1 लाख महीना तक होगी कमाई

सोशल मीडिया पर ऐसी कई साइट्स और ऐप्स हैं जो जिनपर जाकर आप बिना कोई ख़ास काम किए हुए अच्छी-खासी कमाई कर सकते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Vineet Singh

•

Updated: 16 Jul 2018, 2:16 PM IST

money making app

बेरोजगारों को लखपति बना सकते हैं ये सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, 50 हजार से 1 लाख महीना तक होगी कमाई

नई दिल्ली: जिन लोगों को अभी तक नौकरी नहीं मिली है और वो अभी तक बेरोजगार हैं उनके लिए सोशल मीडिया संभावनाओं से भरे हुए किसी सागर की तरह है जिससे आप हर महीने लाखों रुपये की कमाई कर सकते हैं, बता दें कि कि सोशल मीडिया पर ऐसी कई साइट्स और ऐप्स हैं जो जिनपर जाकर आप बिना कोई ख़ास काम किए हुए अच्छी-खासी कमाई कर सकते हैं। आज हम आपको ऐसे ही कमाऊ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के बारे में बताने जा रहे हैं।

सेल्फ पब्लिश बुक: अगर आप लिखने पढ़ने का शौक रखते हैं तो आप अपनी खुद की किताब लिखकर उसे किंडल ऑनलाइन बुकस्टोर पर डाल सकता है। बता दें कि अगर कोई इस किताब को खरीदता है तो आप इसका 70 हिस्सा प्राप्त कर सकता है। यह तरीका कमाई का एक बेहतरीन जरिया बन सकता है बशर्ते आपको लिखने में महारथ हासिल होनी चाहिए।

गूगल ऐडसेन्स: अगर आप एक ब्लॉगर है तब भी आप अच्छी खासी कमाई कर सकते हैं। इसके लिए आपको उस ख़ास विषय के बारे में जानकारी होनी चाहिए जिसके बारे में आप लिखते हैं या वीडियो बनाने जा रहे हैं। बता दें कि आप अपने ब्लॉग के लिए गूगल ऐड सेन्स से ऐड भी ले सकते हैं जिसके बाद गूगल आपको पर क्लिक के हिसाब से इसकी पेमेंट करता है। हमारे देश में ऐसे कई ब्लॉगर्स हैं जो हर महीने 30 से 35 लाख रुपये हर महीने कमाते हैं।

ई-ट्यूटर: www.tutorvista.com और www.2tion.net जैसी वेबसाइट्स कई वेबसाइट्स हैं जहां पर आप ऑनलाइन टीचिंग करके अच्छे ख़ास पैसे कमा सकते हैं और इसके लिए आपको ज्यादा मशक्कत करने की भी जरूरत नहीं पड़ती है।

यू ट्यूब: यूट्यूब पैसे कमाने का एक जाना पहचाना हुआ माध्यम है जहां पर आप अपने वीडियो पोस्ट करके अच्छी खासी कमाई कर सकते हैं और इसके लिए आपको ज्यादा मशक्कत भी नहीं करनी पड़ती है। यूट्यूब पर कमाई करने के लिए आपको इसपर रक चैनल बनाना होता है और इसके बाद आप अपने वीडियो इसपर पोस्ट करके कमआच्छी खासी कमाई कर सकते हैं।